रविवार, 10 जनवरी 2010

राशिफल

13 जनवरी 2010 दैनिक राशिफल
मेष
किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात का लाभ आपको मिल सकेगा। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। संतान के कार्यों से संतोष रहेगा। कार्यों का विस्तार होगा।
वृष
संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित हो सकेगी। अर्थ लाभ होगा। यात्रा में अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। सत्संग होगा।
मिथुन
आशाएँ फलीभूत होंगी। मनोबल बढ़ने से कठिन कार्य भी आसानी से कर पाएँगे। वाहन सुख मिल सकेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है। खान-पान में अनियमितता से बचें।
कर्क
स्वाध्याय में रुचि जागृत होगी। आर्थिक विवादों से नुकसान की आशंका है। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
सिंह
लेन-देन के मामलों को प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान के कार्य संतोष दिलाएँगे। यात्रा सफल होगी।
कन्या
व्यर्थ समय बर्बाद न करके समय पर कार्य करें। विरोधी आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में मनोनुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी।
तुला
कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृश्चिक
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सैर-सपाटे के योग बनेंगे। जीवनसाथी की मदद कार्यों में मिलेगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। दुस्साहस हानिकर हो सकता है।
धनु
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएँगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं। जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।
मकर
आपका आत्मविश्वास आज प्रत्येक कार्य में आपको सफलता दिलाएगा। कार्य की वृत्ति को गोपनीय रखना चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कुंभ
संतान की ओर से थोड़ा कष्ट रहेगा किंतु प्रयास करने से समस्या हल हो सकती है। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में इच्छित लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।
मीन
नौकरी में आपका महत्व एवं सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता मिल सकेगी। वाद-विवाद समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक मामलों में विशेष उत्साह नहीं रहेगा।

12.01.2010

मेष
समीप का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। व्यापार में बाधाएँ, हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है।
वृष
धन लाभ होगा। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभदायक सौदे होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गुस्से पर काबू रखना होगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
मिथुन
पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। नौकरी में हालात सुधरेंगे। बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं, इच्छाओं की पूर्ति हो सकेगी। सुख-साधनों में वृद्धिकारक योग हैं। अपने काम से काम रखें।
कर्क
आवश्यक खरीदी होगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति होगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार संभव है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
सिंह
दिनचर्या व्यस्त एवं व्यवस्थित रहेगी। मकान की समस्या का समाधान संभव है। हर क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।
कन्या
रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट होगी। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें। व्यापार अच्छा चलेगा।
तुला
अपनी बुद्धि से प्रयत्न करेंगे तो लाभ होगा। खर्च अधिक होंगे लेकिन आमदनी से पूरे पड़ते रहेंगे। नम्रता व व्यवहारकुशलता कार्य में सफलता देगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
वृश्चिक
दूरदर्शिता से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनायास लाभ के योग हैं। किसी सूचना से प्रसन्नता मिलेगी। दूसरों की देखादेखी नहीं करें।
धनु
अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आपमें विश्वास का संचार करेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढ़ने से उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें।
मकर
आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। अवसर हितकर होंगे। राजकीय कार्य में सफलता की संभावना है। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
कुंभ
भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धन के निवेश की योजना आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नई योजना