सोमवार, 25 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 26.01.2010
मेष
संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित हो सकेगी। अर्थ लाभ होगा। यात्रा में अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। सत्संग होगा।
वृष
कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। दूसरों के कारण कष्ट हो सकता है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन
पराक्रम में वृद्धि से परिवार एवं समाज दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। उत्तेजना पर संयम रखें। पूर्व नियोजित काम समय पर होंगे। संतान की तरक्की होगी।
कर्क
कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
सिंह
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएँगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं। जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।
कन्या
चिड़चिड़ाहट रहेगी। व्यापारिक जवाबदारी, प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामले उलझेंगे। दांपत्य जीवन सुखद।
तुला
आसानी से काम होने की स्थिति नहीं रहेगी। वैचारिक असंतोष रहेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में नहीं हो पाएँगे। पारिवारिक सहयोग नहीं मिल सकेगा।
वृश्चिक
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सैर-सपाटे के योग बनेंगे। जीवनसाथी की मदद कार्यों में मिलेगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। दुस्साहस हानिकर हो सकता है।
धनु
प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अधिकारी, कर्मचारियों के मध्य आपका महत्व बढ़ेगा। आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर
कार्य-व्यवसाय में इच्छित स्थिति, लाभ होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की उन्नति-प्रगति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में संभव।
कुंभ
शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएँगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएँ दूर होंगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मीन
विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने का योग बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। माता से विवाद हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: