शनिवार, 16 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल

मेष
सोचे हुए सभी कार्यों में शुभ परिणाम अपेक्षित हैं। कार्य की सफलता के कारण आपके यश व संबंधों में बढ़ोतरी होगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार पर ध्यान न दें।
वृष
शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएँगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएँ दूर होंगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मिथुन
सम्मान में कमी के अवसर का संदेह कार्य की गति को प्रभावित करेगा। व्यापार में हानि होने की आशंका है। व्यर्थ खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्य एवं सहनशीलता रखें।
कर्क
आसानी से काम होने की स्थिति नहीं रहेगी। वैचारिक असंतोष रहेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में नहीं हो पाएँगे। पारिवारिक सहयोग नहीं मिल सकेगा।
सिंह
सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा। उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
कन्या
आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने के साथ मानसिक श्रम प्रधान होना चाहिए। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी। सावधानी व सतर्कता रखकर काम करें।
तुला
विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने का योग बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। माता से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक
स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलेगी। धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएँगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें।
धनु
उसाह व प्रयास आपके लिए सफलता प्रदान करेंगे। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे।
मकर
रचनात्मक कार्य से आपकी प्रगति होगी। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। संपत्ति प्राप्त होने के भी योग हैं। व्यर्थ में संदेह न करें। स्व-निर्णय से कार्य करें।
कुंभ
राज्य पक्ष से लाभ होगा। लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपनी योजनाएँ पूर्ण कर सकते हैं। यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन
पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। किसी से मदद की आशा करना व्यर्थ है।

कोई टिप्पणी नहीं: