सोमवार, 8 मार्च 2010

तारे-सितारे

मार्च 2010 : क्या कहती हैं आपकी राशि
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह मंथ फैमिली में खुशी वाला रहेगा। परंतु आलस्य के कारण भाग्य में रुकावट हो सकती है। हर कदम सोच-समझकर उठाएँ। बिजनेसमैन को लाभ मिलेगा। शारीरिक सुख मिलेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें, परेशानी में डाल सकते हैं। दि. 1, 10, 18 और 29 शुभ नहीं हैं।
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के‍ लिए यह मंथ लाँग जर्नी वाला रहेगा। परंतु सम्मान को लेकर हानि हो सकती है। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। समय की बर्बादी ज्यादा होगी, कार्य कम होंगे। हाई एंबिशन पूरी नहीं होगी। समझदारी से काम लें। व्यापार मध्यम रहेगा। पुराना प्यार लौटकर आएगा। दि. 9, 13, 22, 30 आपके लिए शुभ नहीं है।
मिथुन : मिथुन रा‍शि वाले जातकों के लिए यह मंथ प्रमोशन वाला रहेगा। इस मंथ में अचानक यात्रा (धार्मिक) का योग बनेगा। इस मंथ में आप सोचकर कार्य करें, कोई मीठा बनकर आपको लूट सकता है। बिजनेस में पिछले माह की तुलना में अधिक लाभ मिलेगा।
कर्क : कर्क राशि वालों के लिए यह मंथ मिलाजुला रहेगा। बेवजह उलझनें आएँगी। डेली रूटीन के कामों में अधिक मेहनत से सक्सेस मिलेगी। बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा। हेल्थ के प्रति अवेयर रहें। फाइनेंशियली प्रॉब्लम आ सकती है। गणेश की आराधना करें, राहत मिलेगी। दिनांक 9, 14, 28 शुभ नहीं है। भाई से कष्ट के योग।
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के‍ लिए यह मंथ प्रमोशन वाला रहेगा। फैमिली में कलह का माहौल रहेगा। भाई-बहन को कष्ट के योग बनते हैं। युवाओं के लिए मौज-मस्ती से यह माह गुजरेगा। आपको कहीं से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जरूरत का कोई बड़ा सामान घर में आएगा।
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए इस माह धार्मिक यात्रा का योग बनता है, भवन निर्माण पूर्ण होगा। समाज में प्रतिष्ठा बनेगी, नौकरी वालों को प्रमोशन मिलेगा। सामाजिक एवं राजनैतिक हलचल बढ़ेगी। आर्थिक विकास होगा, माता से सहयोग मिलेगा। किसी के कहने में आकर ऐसे कदम न उठाएँ जिससे आप तकलीफ में आ जाएँ। 9, 13, 25 शुभ नहीं है।
तुला : तुला राशि वालों के लिए यह मंथ इकॉनॉमिक डेवलपमेंट वाला रहेगा। मनोकामनाएँ पूर्ण होगी। पुराने फ्रेंड्‍स से सहयोग प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं। घर का ध्यान रखें। दि. 4, 8, 26, 30 शुभ नहीं हैं। मंडे को शिव की आराधना करें। लाभ मिलेगा।
वृश्चिक : वृ‍श्चिक राशि के लिए यह मंथ बौद्धिक कार्यों में सफलता वाला रहेगा। आर्थिक व्यवस्था सामान्य रहेगी। मानसिकता का ध्यान रखें, अच्छी सोच उन्नति देगी। जर्नी के योग बनते हैं। पुराने प्रेमी से मिलन के योग बनते हैं। नए फ्रेंड्‍स के बहकावे में आकर गलत कार्य न करें। दिनांक 21, 28 शुभ नहीं हैं।
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह मंथ मिश्रित फल वाला रहेगा। सर्विस में बड़े अधिकारी से परेशानी आ सकती है, उनके अनुसार चलने पर ठीक रहेगा। किसी मिलने वाले से झगड़े के योग बनते हैं। सतर्कता बनाए रखें। अपने वाले से धोखा हो सकता है। राजनैतिक सफलता होगी। दिनांक 10, 16 और 23 अशुभ है।
मकर : मकर राशि वालों के लिए यह मंथ मान-सम्मान वाला रहेगा। दूसरे लोगों को निराशा होगी। वाहन दुर्घटना का योग बनता है, सावधानी बरतें। प्रभु हनुमान की सेवा करें। उच्चाधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। खर्च अधिक होगा। दिनांक 23, 25, 29 शुभ नहीं हैं, सावधानी रखें।
कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए यह मंथ सांसारिक सुख भोग वाला रहेगा। गृहस्थी में मधुरता से लाभ‍ मिलेगा, इस मंथ आपके विरोधी पराजित होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का ध्यान रखें, गुरु सेवा से लाभ मिलेगा।
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह मंथ विरोधियों पर विजय वाला रहेगा। कोर्ट केस से छुटकारा मिलेगा, परिवार की समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा। स्टूडेंट्‍स को रुकावट का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक कष्ट के योग हैं। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। पुराने फ्रेंड्‍स के सहयोग से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्य में सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। दिनांक 18, 26 और 29 शुभ नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: