शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

वामा विशेष


अस्मा अब आसमान छूती है!
वाकई बड़ी तबीयत की जरूरत पड़ती है अगर सुराख आसमान में करना हो तो। महज उन्नीस साल की अस्मा परवीन से पूछिए कि उसने ये पत्थर कितनी तबीयत से उछाला था, जो यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष) ने अपने कैलेंडर पर उसकी तस्वीर को छापा है।

अब तक घर के भीतर बंद रहने वाली छोटी-सी अस्मा आज सारी दुनिया में अपने नाम का डंका पीट रही है। अब उसे स्कूल जाने के लिए डरने के जरूरत नहीं और न ही घर में बंद रहने की बल्कि अब तो उसे घर में रहने की ताकीद देने वाले उसके पापा और भाई भी उसे स्कूल जाने और कराते सीखने को मना नहीं करते। आखिर अस्मा की जिंदगी में ऐसा कौन-सा चमत्कार हुआ, जो वह रातों-रात अपने कस्बे की ही नहीं पूरी दुनिया की प्रेरणास्रोत और नायिका बन गई? चलिए विस्तार से जानते हैं।

बिहार के उस छोटे-से गाँव के एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में उन छः भाई-बहनों में अस्मा कुछ अलग थी। उसे स्कूल जाना और पढ़ाई करना अच्छा नहीं, बहुत अच्छा लगता था लेकिन परिवार में इसकी सख्त मनाही थी। ज्यादा से ज्यादा वह मदरसे तक जा सकती थी।

यहाँ तक कि अस्मा और उसकी बड़ी बहन कोघर से बाहर निकलने की भी इजाजत केवल तब थी जब वे मदरसे जा रही हों। उसके बाद फिर वही घर की दीवारों की कैद और केवल घर के कामकामज सीखने की हिदायतें। लेकिन क्या बुलंद हौसले ऐसी छोटी-मोटी बातों से टूटते हैं? हरगिज़ नहीं।

तभी तो अस्मा जल्दी-जल्दी घर का सारा काम निपटाती और फिर चुपचाप बिना किसी को बताए गाँव में ही चलने वाले 'महिला समाख्या' के लड़कियों के लिए चलाए जा रहे शिक्षा केंद्र में पढ़ने जा पहुँचती। फिर भाइयों और पिता के घर वापस आने से पहले ही लौट आती।

उसके अंदर पढ़ने की इतनी ललक थी कि घर के कामों का बोझ बढ़ने के बावजूद वह किसी भी तरह रोज शिक्षा केंद्र पहुँच ही जाती। उसकी इस ललक को शिक्षा केंद्र की एक शिक्षिका ने भाँप लिया। उन्होंने उसे उत्साहित किया और गाँव से लगभग 23 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर में स्थित केंद्र के लिए उसका चयन कर लिया।


NDNDयह चयन मुख्यतः बालिकाओं की क्षमता तथा प्रतिभा के आधार पर किया जाता था। अस्मा जानती थी कि उसके परिजन कभी इस बात के लिए तैयार नहीं होंगे और यही हुआ भी। फिर खुद इस केंद्र की जिला कार्यक्रम समन्वयक ने अस्मा के परिजनों से बात की और उन्हें अपने केंद्र की व्यवस्था देखने के लिए आमंत्रित किया।

व्यवस्थाएँ देखने के बाद तथा यह पुख्ता करने के बाद कि अस्मा वहाँ सुरक्षित रहेगी, घर वालों ने हाँ कर दी। अस्मा के लिए यह पहली सीढ़ी थी। इस केंद्र में आकर अस्मा ने पढ़ाई के अलावा कराते सीखना भी प्रारंभ किया। उसके लिए अब आसमान खुला था।

पढ़ाई के अलावा पेंटिंग, कैंडल मैकिंग आदि सीखने के अलावा कराते ने उसे खास आकर्षित किया और केंद्र से बारहवीं पास करने के बाद भी वह यहाँ कराते सीखती रही। उल्लेखनीय है कि कराते में ब्लैक बेल्ट पाने के लिए आपको 8 स्तरों तक प्रशिक्षण पूरा करना होता है। अस्मा इनमें से 6 स्तर पूरे कर चुकी है और उसके पास ब्राउन बेल्ट है।

अब वह ब्लैक बेल्ट से केवल दो स्तर दूर है। यही नहीं, कराते के प्रति उसका समर्पण देखते हुए महिला समाख्या केंद्र ने उसे एक विद्यालय में लड़कियों को कराते सिखाने के लिए नियुक्त किया है। इससे अस्मा को आर्थिक आधार भी मिल गया। उसे प्रत्येक सेशन के हजार रुपए मिलते हैं तथा वह कुल पाँच सेशन लेती है। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित एक अन्य योजना के विद्यालय से भी उसे प्रत्येक सेशन के लिए पारिश्रमिक मिलता है।

अस्मा बहुत खुश है, क्योंकि अब उसे अपने भाइयों या पिता से पैसे नहीं माँगने पड़ते। उलटे वह घर पर कुछ पैसे भेज सकती है। हाल ही में उसने अपनी माँ के बीमार पड़ने पर उनके सारे मेडिकल बिल अदा किए। वह बैंक में पैसे रख बचत भी कर रही है। अस्मा की यह खुशी और भी बढ़ गई, जब वह इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा पटनाClick here to see more news from this city के एक कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलने के लिए चुनी गई। बकौल अस्मा- 'पहली बार मैं इतने लोगों के सामने बोल रही थी लेकिन मुझे जरा भी डर नहीं लग रहा था।'

लड़कियों ने जब मुझसे पूछा कि 'क्या घरवालों के पढ़ाई हेतु मना करने के बाद मैंने उम्मीदें खो दी थीं? तो मैंने कहा कि मैं पढ़ाई करने को लेकर दृढ़संकल्पित थी और इस बात ने मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा दिया तथा मैं हर परिस्थिति से लड़ सकी। अगर आपके मन में इच्छाशक्ति हो तो चुनौतियों पर विजय पाना कठिन नहीं है।' शायद यही वह जज्बा था जिसने अस्मा की तस्वीर को उस कैलेंडर तक पहुँचाया।

अस्मा फिलहाल हिस्ट्री (ऑनर्स) के द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी रोल मॉडल किरण बेदी की तरह पुलिस सेवा में जाना चाहती है। पढ़ाई छोड़ चुके उसके भाई-बहन भी अब वापस स्कूल जाने लगे हैं और अस्मा को विश्वास है कि उसकी बहन की तस्वीर भी एक दिन इस कैलेंडर में होगी। अस्मा ने आज अपनी राह तो बनाई ही है वह दूसरी लड़कियों को भी आगे बढ़ने का हौसला देती रहती है।

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस

भगवान की आराधना है नृत्य
कब से हुई शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। एक महान रिफॉर्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की स्मृति में यह दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मनाने का उद्देश्य
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को पूरे विश्व में मनाने का उद्देश्य जनसाधारण के बीच नृत्य की महत्ता का अलख जगाना था। साथ ही लोगों का ध्यान विश्वस्तर पर इस ओर आकर्षित करना था। जिससे लोगों में नृत्य के प्रति जागरुकता फैले। साथ ही सरकार द्वारा पूरे विश्व में नृत्य को शिक्षा की सभी प्रणालियों में एक उचित जगह उपलब्ध कराना था। सन 2005 में नृत्य दिवस को प्राथमिक शिक्षा के रूप में केंद्रित किया गया। विद्यालयों में बच्चों द्वारा नृत्य पर कई निबंध व चित्र भी बनाए गए। 2007 में नृत्य को बच्चों को समर्पित किया गया।

नृत्य वेद की उत्पत्ति
कहा जाता है कि आज से 2000 वर्ष पूर्व त्रेतायुग में देवताओं की विनती पर ब्रह्माजी ने नृत्य वेद तैयार किया, तभी से नृत्य की उत्पत्ति संसार में मानी जाती है। इस नृत्य वेद में सामवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद व ऋग्वेद से कई चीजों को शामिल किया गया। जब नृत्य वेद की रचना पूरी हो गई, तब नृत्य करने का अभ्यास भरत मुनि के सौ पुत्रों ने किया।

कथकली
कथकली नृत्य 17 वीं शताब्दी में केरल राज्य से आया। इस नृत्य में आकर्षक वेशभूषा, इशारों व शारीरिक थिरकन से पूरी एक कहानी को दर्शाया जाता है। इस नृत्य में कलाकार का गहरे रंग का श्रृंगार किया जाता है, जिससे उसके चेहरे की अभिव्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।

मोहिनीअट्टम
मोहिनीअट्टम नृत्य कलाकार का भगवान के प्रति अपने प्यार व समर्पण को दर्शाता है। इसमें नृत्यांगना सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद सा़ड़ी पहनकर नृत्य करती है, साथ ही गहने भी काफी भारी-भरकम पहने जाते हैं। इसमें सादा श्रृंगार किया जाता है।

ओडिसी
उ़ड़ीसा राज्य का यह प्रमुख नृत्य भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आराधना व प्रेम दर्शाने वाला है। इस नृत्य में सिर, छाती व श्रोणि का स्वतंत्र आंदोलन होता है। भुवनेश्वर स्थित उदयगिरि की पहा़ड़‍ियों में इसकी छवि दिखती है। इस नृत्य की कलाकृतियाँ उड़ीसा में बने भगवान जगन्नाथ के मंदिर पुरी व सूर्य मंदिर कोणार्क पर बनी हुई हैं।

कथक
इस नृत्य की उत्पत्ति उत्तरप्रदेश से की गई, जिसमें राधाकृष्ण की नटवरी शैली को प्रदर्शित किया जाता है। कथक का नाम संस्कृत शब्द कहानी व कथार्थ से प्राप्त होता है। मुगलराज आने के बाद जब यह नृत्य मुस्लिम दरबार में किया जाने लगा तो इस नृत्य पर मनोरंजन हावी हो गया।

भरतनाट्यम
यह शास्त्रीय नृत्य तमिलनाडु राज्य का है। पुराने समय में मुख्यतः मंदिरों में नृत्यांगनाओं द्वारा इस नृत्य को किया जाता था। जिन्हें देवदासी कहा जाता था। इस पारंपरिक नृत्य को दया, पवित्रता व कोमलता के लिए जाना जाता है। यह पारंपरिक नृत्य पूरे विश्व में लोकप्रिय माना जाता है।

कुचिपुड़ी
आंध्रप्रदेश राज्य के इस नृत्य को भगवान मेला नटकम नाम से भी जाना जाता है। इस नृत्य में गीत, चरित्र की मनोदशा एक नाटक से शुरू होती है। इसमें खासतौर से कर्नाटक संगीत का उपयोग किया जाता है। साथ में ही वायलिन, मृदंगम, बांसुरी की संगत होती है। कलाकारों द्वारा पहने गए गहने 'बेरुगू' बहुत हल्के लक़ड़ी के बने होते हैं।


NDमणिपुरी
मणिपुरी राज्य का यह नृत्य शास्त्रीय नृत्यरूपों में से एक है। इस नृत्य की शैली को जोगाई कहा जाता है। प्राचीन समय में इस नृत्य को सूर्य के चारों ओर घूमने वाले ग्रहों की संज्ञा दी गई है। एक समय जब भगवान कृष्ण, राधा व गोपियाँ रासलीला कर रहे थे तो भगवान शिव ने वहाँ किसी के भी जाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन माँ पार्वती द्वारा इच्छा जाहिर करने पर भगवान शिव ने मणिपुर में यह नृत्य करवाया।

युवाओं का कहना है
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर सृजन व अरविंद ने बताया कि जितना आनंद नृत्य करने में आता है, उतना ही आनंद नृत्य देखने में आता है। कला क्षेत्र में यह एक विशिष्ट विधा है, जिसे नृत्य दिवस के रूप में मनाना चाहिए। वहीं गौरव व सोनू ने बताया कि नृत्य करने से दिल को सुकून मिलता है, जो कि शारीरिक व मानसिक रूप से बहुत जरूरी है तथा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

क्या कहते हैं कलाकार
हमारे देश में नृत्य से संबंधित प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो बुलंद हौसलों व आत्मविश्वास की। फिर सफलता के आसमान में उड़ने से कोई रोक नहीं सकता। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।
गरिमा सिंह तोमर
भरतनाट्यम नृत्यांगना

हमारे लिए नृत्य संकटमोचन की तरह है। जिसकी साधना से हमारे बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। नृत्यकला हमारी संस्कृति की देन है। नृत्य करने से आत्मिक शांति का अनुभव होता है।
भगवानदास माणिक
कथक नर्तक

अपने शौक व पेशे में कथक नृत्य को अपनाकर मुझे बहुत सुकून मिलता है। चूँकि वैदिक काल से ही नृत्य को भगवत तुल्य समझा जाता है, जिसकी आराधना भगवान की आराधना के बराबर है।

रोमांस

शुक्रिया से बढ़ता है प्यार
हेलो दोस्तो! हर किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता.. क्या यह सोचकर हमेशा उदास रहना चाहिए? नहीं। अगर हमने अधूरेपन को ही अपनी सोच का आधार बना लिया तो खुशी हमें दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी। हम अवसाद में डूबते जाएँगे। हमारे जीने का उत्साह ही खत्म हो जाएगा। जीवन में खुशियाँ भरने के लिए प्यार से भरे हुए जो भी पल आपके हाथ लगते हैं उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए।

अपने साथी के हर सहयोग, आपको खुश करने की हर कोशिश, अपनी व्यस्तता और मजबूरियों के बीच साथ देने और समय निकालने के हर प्रयास का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहिए। शुक्रिया अदा करना बहुत ही प्यारा लव मंत्र है। इससे मिलने वाली खुशी हजार गुना बढ़ जाती है और प्यार पर भरोसा बढ़ता जाता है।

प्यार का एक ही धर्म है खुशी देना। इस मजहब में केवल अच्छे गुणों की ही गुंजाइश है। आप ही बताएँ यदि प्यार करने वाले आपस में ईर्ष्या करने लगें, प्रतिस्पर्धा करने लगें, एक दूसरे को नीचा दिखाने लगें, वर्ग भेद और ऊँच-नीच का अहसास कराने लगें, अहम दिखाने लगें, उम्र एवं पद का धौंस महसूस कराने लगें तो वह प्यार टिक सकता है?

प्यार तो दूर की चीज है, ऐसी नकारात्मक भावना से साधारण पसंद भी समाप्त हो जाएगी। नकारात्मक गुणों को आपस में पालते हुए भी यदि कोई प्रेमी युगल बने हुए हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें बस जीवन साथ बिताने की कोई मजबूरी है। न सखा भाव है, न ही एक-दूसरे के लिए कोई हमदर्दी। क्या बिना त्याग, करूणा और हमदर्दी के कोई प्रेम मुमकिन है। इसलिए अपने साथी से प्रदर्शित किया गया मामूली सा त्याग, हल्की सी करुणा और थोड़ी सी हमदर्दी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करें। यकीन मानिए आपको लगेगा कि आपको दोनों जहाँ मिल गया है।

अपने साथी की हर अच्छी अदाओं और गुणों पर वारा जाऊँ या वारी जाऊँ वाली भावना से प्यार के रिश्ते में चार चाँद लग जाते हैं। प्यार कोई करता ही इसलिए है कि वह जीवन में जीने का अहसास लाए। जीने की भावना जगाने के लिए अच्छी सोच की जरूरत होती है। उम्मीद की जरूरत है। अपने प्यार पर भरोसे की जरूरत है। यह तभी संभव है जब हम अपने साथी की हर छोटी-बड़ी कोशिश को सराहें। उसे उसके प्रयास को इंगित करके दिखाएँ।

अपने प्यार के साथ शुरू की गई यह आदत और व्यवहार धीरे-धीरे तमाम परिस्थितियों से निपटने का हौसला देगा। एक बार हालात को, व्यक्तियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने और तोलने की आदत जीवन में कामयाबी की ओर ले जाएगा।

आप ही बताएँ अपने बॉस, शिक्षक, माँ-बाप, भाई-बहन, अन्य रिश्तेदार या दोस्त-अहबाब को आप उनके किसी सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त करते हैं, उनका चेहरा कितना खिल उठता है। सख्त से सख्त व्यक्ति भी कोमलता से भर उठता है। इतना ही नहीं इसका असर और भी गहरा होता है। वह असर आगे फिर आपके लिए उससे भी बेहतर कुछ करने का मौका देगा।
शुक्रिया, केवल औपचारिकता के लिए नहीं करना चाहिए। उसे दिल से महसूस करके करें तो उसकी ताकत आपको भी महसूस होगी। आपको शारीरिक तौर पर भी इसका लाभ मिलेगा। सकारात्मक सोच आते ही हमारे सारे ग्लैंड सही काम करने लगते हैं। यह आपके अंदर आत्मविश्वास भी जगाता है। यदि एक मरीज को अपने डॉक्टर पर ही भरोसा न हो तो उस डॉक्टर का काम ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

पर अगर डॉक्टर के प्रयास से आपको थोड़ी भी राहत मिली हो और आप उसको, उस प्रयास का धन्यवाद करते हैं तो डॉक्टर भी अपनी पूरी विधा और तजुर्बे को अपने दिमाग में समेटकर आपका इलाज करने की कोशिश करेगा। यदि आपने यह भावना दिखाई कि बस दस प्रतिशत तो ठीक हुआ है...आप क्या इलाज कर रहे हैं... तो वह आपका इलाज तो करेगा पर उसका व्यक्तिगत प्रयास लुप्त हो जाएगा।

उसी प्रकार प्यार करने वाले को भी उसके प्रयास की विशेष पहचान की जरूरत पड़ती है। जिसने आपके लिए कुछ भी किया है उसका एक ही तरीका है बताने का और वह है, शुक्रिया अदा करना। मजे की बात यह है कि औपचारिक रूप से बोला गया यह शब्द भी बेअसर नहीं जाता है। दिल से धन्यवाद करें तो दुनिया आपकी है।


बच्चों का खेल
नाम - मानिक अस्थाना,
उम्र - लगभग पचास,
पता - प्रेम नगर, दिल्ली
देखिए साहब बात यह है कि आज की दुनिया में सच सुनने का रिवाज नहीं है। सच सुनने को कोई तैयार नहीं। सच लिए घूमते रहिये, सूँघना तो दूर रहा आपकी तरफ कोई देखेगा भी नहीं। सच में झूठ की मिलावट कर दीजिए और देखिए मजा। थोड़ा नमक-मिर्च लगाकर बात करिये, सब सुनेंगे और आपकी तारीफ होगी। सचाई को सच तभी समझेंगे जब उसे कुछ बढ़ाकर पेश करिये या फिर उसमें से मनचाही चीजें घटाकर।

खैर यह तो दूसरी बात हुई। वैसे यह दूसरी बात भी उसी बात से जुड़ी हुई है जिससे मैंने अपनी बात शुरू की थी। यानी सच की सचाई। देखिए जी, आज बदली छाई हुई है। ठंडी मंद बयार बह रही है, छत पर अकेला पड़ा हूँ और रेडियो पर विविध भारती से लताजी की आवाज में जाने क्यूँ लोग मोहब्बत किया करते हैं... दिल के बदले... वाला गाना बज रहा है।

किसी पढ़े-लिखे बंदे से जरा पूछिए कि भाई तुम्हारी नजर में दुनिया का सच क्या है तो वह बाल में उँगली फेरते हुए कहेगा कि सच तो यह है कि हम सभी को एक न एक दिन मरना है। कोई और कहेगा कि यह दुनिया फानी है, क्षण-भंगुर है। उसी बात को कोई और सज्जन घुमा फिराकर कहेंगे - सच तो यह है कि यहाँ सब कुछ परिवर्तनशील है, अस्थायी है, टेम्पररी है - यहाँ तक कि हमारे दुख भी। आप वाह-वाह कर उठेंगे और सच का नया-पुराना नुस्खा लेकर अपने घर का रुख करेंगे।

अब जरा मेरी स्थिति पर गौर फरमाएँ। मेरे इलाके में आज कैसा मौसम है? बदली छाई है, ठंडी-ठंडी बयार बह रही है। मैं कहाँ हूँ? छत पर अकेले... फुर्सत से विविध भारती सुन रहा हूँ - जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं... दिल के बदले दर्दे-दिल लिया करते हैं। ऐसे में कोई मुझसे पूछे, अच्छा बताइए आपकी नजर में दुनिया का सच क्या है।

आप सोच रहे होंगे मैं तपाक से कहूँगा - प्रेम, मोहब्बत, इश्क...। जी नहीं, मैं भी बात को घुमाना जानता हूँ। मैं कहूँगा दुनिया में एक नहीं, दो सच हैं और वह हैं औरत और मर्द। शुद्ध हिन्दी में कहेंगे दुनिया में दो शाश्वत सत्य हैं - स्त्री और पुरुष। आपका मुँह खुला का खुला रह गया न! इतना बोरिंग जवाब, घिसा-पिटा सा।

अगर मैं कहता प्रेमी-प्रेमिका या आशिक-माशूक तो यह जवाब थोड़ा फिल्मी तो लगता लेकिन स्त्री-पुरुष से बेहतर होता, विशेषकर मेरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए कि मैं कहाँ हूँ, क्या कर रहा हूँ और मेरी तरफ मौसम कैसा है।

भाइयों, यह दुनिया एक भूलभुलैया है दोनों इसी में चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन हम भूलते कुछ नहीं। भूल जाने का भ्रम पालते रहते हैं या उसका नाटक करते रहते हैं। मैं जरा दिमाग पर जोर देता हूँ तो एक-एक करके वे सारी लड़कियाँ-स्त्रियाँ याद आने लगती हैं जो मुझे मिलीं और अच्छी लगीं। आपको ताज्जुब होगा कि जब मैं बहुत छोटा था - सात या आठ साल का। और दो या तीन में पढ़ता था तो शर्मिला नाम की एक हमउम्र लड़की मुझे बहुत अच्छी लगती थी।

उसकी मम्मी भी मुझे बहुत अच्छी लगती थीं। हालाँकि उन्होंने कभी मुझसे बात नहीं की। वह शर्मिला को टिफिन खिलाकर चली जाती थी। उन दोनों की शक्ल मुझे अभी तक हू-ब-हू याद है। अगर मैं बताने लगूँ कि शर्मिला और उसकी मम्मी के बाद कब कब कौन मुझे अच्छा लगा और किसने-किसने मुझे आकर्षित किया - कहाँ-कहाँ मेरी भावनाएँ अटकीं तो आप हँसेंगे। मेरा मजाक उड़ाएँगे।

दरअसल आप सच का मजाक उड़ाएँगे। लेकिन कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें मेरा यह कुबूलनामा पढ़कर हिम्मत बँधेगी और वे अपना कलेजा टटोलने लगेंगे। उनके सामने भानुमती का पिटारा खुलने लगेगा। मैं गलियों, सड़कों या बाजार में घूम रहा होता हूँ तो कभी-कभी महिलाओं को दूसरी ही नजर से देखता हूँ। वह ऐसे कि अरे ये कितना हँसते-बोलते मस्ती करते, या फिर किसी बात पर चिंता-मग्न फिक्र करते हुए अकेले या सहेलियों के साथ या फिर पति बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चली जा रही हैं। लेकिन जब कमसिन थीं तो किसी से प्रेम करती थीं... प्रेम-पत्र लिखती थीं... उसके लिए रोती-गाती थीं। उसी के साथ जीवन-भर साथ रहने के सपने देखती थीं। लेकिन आज नियम-कानून से किसी और के साथ रह रही हैं तो कहीं बॉसगिरी दिखा रही हैं, प्रिंसिपल और प्रोफेसर बनी लेक्चर झाड़ रही हैं। लेकिन पहले! पहले तो एक अदने से लड़के के पीछे पागल हुआ करती थीं। उस पर जान छिड़कती थीं। वही जो साड़ी पहने शॉल ओढ़े गाड़ी से उतर रही हैं। अगर ये मन के सारे भेद खोल दें तो मजा आ जाए। क़यामत भी आ सकती है।

लेकिन सभी स्त्री-पुरुष यदि मन के भेद खोल दें तो दुनिया कैसी दिखेगी! पहले तो बड़ी खलबली मचेगी, बड़ा हंगामा होगा। लेकिन धीरे-धीरे इन सत्यों और संबंधों के खुलासों को लेकर हम शिथिल पड़ते जाएँगे। दुनिया कितनी अपनी-अपनी लगेगी, सब लोग कितने नजदीकी लगेंगे। लेकिन तब भी कुछ लोग होंगे जिन्हें चिंता होगी और ये लोग एक-दूसरे को फिर से न अच्छे लगने लगें, फिर से न प्रेम करने लगें।

इसे कहते हैं खाम खयाली। आप कहते होंगे, मैं नहीं। आज तो मुझे बस समीरा की याद आ रही है। समीरा सुबह से ‍ही दिमाग पर चढ़ी हुई है। जैसा मौसम है, जैसा गाना बज रहा है और जैसे फुर्सत से मैं छत पर अकेले पड़ा हूँ, उसमें यह तो होना ही था। उसमें यही होता है। समीरा समीरा समीरा समीरा कहाँ हो तुम? कहाँ गायब हो गई तुम दुनिया की भीड़ में? मेरे साथ मेला देखते-देखते कहाँ गुम हो गई? क्या किया तुमने मेरे लौट आने के बाद? किस किस से दोस्ती की? और किस किससे प्रेम?

और शादी किन साहब से हुई? बच्चे कितने पैदा किए? फुटबॉल टीम बनाई कि नहीं। क्या कभी मेरी भी याद आई? आते वक्त तो ऐसे सिसक रही थी जैसे मेरे बिना मर ही जाओगी। देखो समीरा, आज तुम्हारे नाम का एक खत लिखना चाहता हूँ। एक प्रेम पत्र अपनी समीरा को। एक लव लेटर। जैसे हम तब लिखा करते थे।

मैं अपने बच्चों से कहना चाहता हूँ कि वे दूसरे कमरे में चले जाएँ। पत्नी से कहना चाहता हूँ कि वह शॉपिंग करने चली जाए और दिल खोलकर पैसा खर्च कर ले। नौकरों से कहता हूँ कि ‍वे दिनभर की छुट्‍टी ले लें। मेरा लव लेटर कोई न पढ़े। यह समीरा के लिए है उसके मनु की तरफ से। सभी सुन लें कि मानिक साहब एक दिन के लिए इस दुनिया में नहीं रहे। मेरे बच्चे मेरे ऊपर हँसें या मेरी पत्नी मेरे कारण रोए, मुझे परवाह नहीं। मुझे बहुत पहले किसी से इश्क हो गया था। आज न जाने क्यों उसी की याद तरोताजा हो गई है। उसे बताना है कि वह दुनिया की सबसे अच्छी लड़की थी। सबसे सुंदर।

सबसे ज्यादा प्यार करने वाली। सबसे ज्यादा लड़ने वाली। सबसे ज्यादा सोन पापड़ी पसंद करने वाली। दुनिया की सबसे खट्‍टी लड़की, दुनिया की सबसे मीठी लड़की। समीरा मेरी जान! समीरा मेरी डॉल मेरी गुड़िया!

लेकिन बात अभी भी नहीं बन रही है। मेरे कहे के मुताबिक आज सभी लोगों ने मुझे अकेला छोड़ दिया है। अब मुझे एक अँधेरा कमरा चाहिए क्योंकि मैं उसी में अपना असली रूप देख पाऊँगा। अँधेरे के आईने में खुद को निहारूँगा। फिर काली अँधेरी गुफा से समीरा को बाहर बुलाऊँगा और पूछूँगा - पहचानी?

प्रिय समीरा,
लिखता हूँ ख़त से स्याही न समझना।
मरता हूँ तेरी याद में जिन्दा न समझना।

हँसो मत समीरा। पूरा खत पढ़ लो फिर चाहे जो करना। इस शेर का बुरा मत मानना डियर। तुम सोच रही हो कि क्या आज भी मेरे पास इस सस्ते सड़क छाप शेर के अलावा कुछ लिखने को नहीं है। मुँह का स्वाद अगर खराब हो गया है तो माफी चाहता हूँ... पर क्या करूँगा, मैं हूँ ही ऐसा और इसे आखिर तुमसे बेहतर कौन समझ सकता है!

हुआ यों कि छत पर लेटे लेटे... विविध-भारती सुनते हुए... अपने एक साहित्यकार मित्र की एक पुस्तक पढ़ रहा था। उन्होंने लिखा था - बचपन के अनुभवों की स्मृति स्त्री-पुरुष के पहले-पहले प्यार की तरह है जो अद्वितीय और अविस्मरणीय होती है। बस तुम याद आ गई। जीवन का एक काल-खंड सजीव हो गया जो सिर्फ मेरा और तुम्हारा है। वह एक साल! हमारा एक साल - हम दोनों का एक साल। तुम्हारे पति और मेरी पत्नी से अनछुआ प्रेमपगा।

एक अँधेरे कमरे में अकेले बैठा हूँ और अंदर क्या-क्या घट रहा है कैसे बताऊँ। आँखों के सामने सब कुछ कौंध रहा है। एक-एक कर। सच तो यह है कि तुमसे कभी भी मुक्त नहीं हो सका पूरी तरह... तुम्हें प्यार करना बंद कर दिया तब भी। तुम यहीं कहीं रही हो... सदा... लेकिन जिन अनगिनत कोणों से तुम्हें कभी देखा था... देखता था... वे कोण अब नहीं बनते। वे लकीरें अब आपस में नहीं मिलतीं। मिलकर नये चित्र नहीं रचतीं।

जिस दिन मित्र की पुस्तक में वे पंक्तियाँ पढ़कर तुम्हारे बारे में सोचने लगा, उसी रात सपने में तुम आई। अपनी माँ के साथ तुम छत पर बैठी थी। शायद उनका पैर दबा रही थीं। जाने कहाँ से मैं पहुँच गया। मैं भी नीचे ही बैठ गया। मुझे अचरज हुआ कि तुम्हारी मम्मी मुझसे अच्छी-अच्छी बातें कर रही हैं। कह रही हैं, मानिक बाबू... लीजिए गुड़िया का हाथ मैं आपके हाथों में देती हूँ... आप इसको चाहते हैं न! इसने आज मुझे बताया कि आप इसे बहुत चाहते हैं... तो ले जाइए इसे... खुश रहेगी आपके साथ।

लेकिन उन दिनों... किन दिनों... याद करो... बहुत दिनों पहले... बहुत बहुत दिनों पहले युगों पहले... जब छोटे शहरों की सड़कें इतनी भरी-भरी नहीं होती थीं... जब जाड़े की इतवारों को सब कुछ कितना शांत और सुलझा रहता था... जब र‍ेडियो और स्कूटर का राज था... जब पोस्टमैन को देखकर दिल खुश होता था... तब तो तुम्हारी मम्मी मुझे तुम्हारी ओर ताकने भी नहीं देती थीं। हम लोग उन दिनों कितने बड़े थे? क्या बहुत छोटे थे हम? इतने छोटे भी नहीं थे कि लोग हमें बेहिचक एक-दूसरे से मिलने-जुलने की छूट देते। कब देखा था तुम्हें पहली बार?कौन-सा जुमला था जो मैंने तुमसे पहली बार बोला था। कौन-सा दिन था वह। कौन सी जगह थी। अँधेरे घुप कमरे में बैठे हुए मैं शीशे से गर्द हटाता जा रहा हूँ और सब कुछ साफ होता जा रहा है। शायद किसी त्योहार का दिन था जब मैंने तुमसे पूछा था - किस क्लास में पढ़ती हो तुम? तुम्हें तो जैसे इसी का इंतजार था। बस शुरू हो गई थी तुम। त्योहार के बहाने एक दिन में तीन बार ड्रेस चेंज किया था तुमने। हर बार और अच्छी लगी थी तुम मुझे। हो सकता है तुम्हें लगे मैं जज्बाती और रूमानी मनचले किशोर में तब्दील हो गया हूँ।

आई डोंट केयर समीरा। मैं देख रहा हूँ एक लड़की को... गाती-गुनगुनाती ... कभी छत की रेलिंग से लटकी... कभी यों ही घूमती टहलती... कुछ खोजती तलाशती। और देख रहा हूँ तुम्हें मुस्कराते, हँसते खिलखिलाते। फिर देख रहा हूँ तुम्हें पैदल चलते हुए... रिक्शे पर बैठे हुए, बैग लेकर स्कूल से आते हुए... छत पर खड़ी होकर कंघी करते हुए या सूखे कपड़े उठाते हुए। कभी एक चोटी में, कभी दो चोटी में तो कभी खुले बालों में मेरे कमरे के सामने से गुजरते हुए।

जिस दिन तुम्हें छत पर बैठकर अपनी माँ का पैर दबाते हुए सपने में देखा, उसके दूसरे ही दिन बाजार गया। दिलो-दिमाग पर खड़ी दो महिलाओं को ऊन के लच्छों पर हाथ फेरते देखा। उनमें से एक वाकई सुंदर थी। दूसरी बस ठीक-ठाक। मोटी... कुछ चौड़ी-चौड़ी बेतरतीबी से साड़ी पहने हुए, बेडौल-सा पर्स टाँगे। वह तुम्हारे जैसी लग रही थी। मैं उसे गौर से देखने लगा। वह तुम्हारे जैसी ही थी। बिल्कुल तुम। क्या वह तुम थी समीरा? जब वह महिला दुकान से बाहर आई तो मैंने उसकी चाल पर गौर किया। मैंने सोचा बड़ी होकर तुम इसी महिला की तरह हो गई होगी।

घर लौटा तो तुम्हारे बारे में सोचता रहा। जाने क्यों एक तरह की वितृष्णा से भर गया। मुझे लगा मैं तुम्हें इस रूप में नहीं देख सकता। सपने में कितनी सुंदर, कितनी भोली-भाली लगी थी तुम। कुछ-कुछ उदास थी। बिन ब्याही रह गई थीं तुम मेरी प्रतीक्षा करते। पर सामने से देखने में कैसी हो गई थी। अपने बड़े, विवाहित रूप में तुम ऐसी हो जाओगी, मैंने कल्पना में भी नहीं सोचा था।

पर, समीरा, मुझे इन चीजों से क्या लेना-देना। तुम्हारा वर्तमान मेरा सरोकार नहीं है। मेरा संबंध तो तुम्हारे भूतकाल से है। तुम्हारे बीते जीवन के उस काल से जब तुम बसंत में पुष्प की तरह खिली थीं। तुम्हारे उस कालखंड पर तुम्हारे बाद मेरा अधिकार है। सिर्फ मेरा।

तुम्हें पत्र लिखने की वजह यह भी है, मैं तुम्हें याद दिलाना चाहता हूँ कि तुम कभी मेरी थीं। बस मुझे जिद सवार हो गई है कि तुम्हें बताऊँ कि हम दोनों ही कभी एक-दूसरे को कितना चाहते थे। मरते थे एक-दूसरे पर। कितने ही लोगों के साथ ऐसा हो चुका है। हमारे तुम्हारे साथ भी ऐसा हुआ।

ख़त लिखने के दो कारण और हैं। तुम्हें या किसी को भी अजीब लग सकते हैं ये कारण। उतने ही मजबूत कारण जो मैंने ऊपर बताया। एक तो यह कि मैं मन ही मन अपनी पत्नी को जताना चाहता हूँ कि उसके अलावा भी मुझे कोई चाहने वाला गुजर चुका है। ऐसी चाहत का हकदार मैं रह चुका हूँ जिसे लफ्‍जों में बयान कर पाना नामुमकिन है। फिर भी कोशिश करूँगा। साथ ही तुम्हारे पति से न जाने क्यों मुझे ईर्ष्या हो रही है।

माफ करना मेरी नासमझी को लेकिन सुन लो। मैं तुम्हारे पति को बताना चाहता हूँ कि जनाब जो स्त्री आपके बच्चे पाल पोस रही है, आपके साथ हमबिस्तर होती है, आपके घर की मालकिन है, वह कभी मेरी थी। पूरी की पूरी मेरी। उसके वजूद पर मैं, मानिक अस्थाना उर्फ मनु काबिज था। यह हक उसने मुझे दिया था। इसमें उसकी पूरी रजामंदी थी। कहती थी मेरे बिना वह अधूरी है, कहीं उसका मन नहीं लगता है, कोई उसे अच्छा नहीं लगता है। प्रेम का पहला अंकुर जब उसके दिल में फूटा तो उसने मुझे अपने सामने पाया। प्रकृति का दिया हुआ प्रथम पुष्प था - पहली बहार की खुशबू समेटे - जो मेरी प्रेयसी ने मुझ पर लुटा दिया।

नेचर ने जब उसके बदन को गमकाया तो वह मेरे सामने प्रस्तुत हुई। मैंने उसे सूँघा, सराहा। उसके कुँआरे शरीर की गंध मस्त कर देने वाली थी। जिस गंध को आप जानते होंगे वह 'वह' नहीं है। तब वह परफ्‍यूम शैम्पू और मेकअप नहीं लगाती थी। उसके बदन की सच्ची खुशबू से सिर्फ मैं वाकिफ हूँ। आप नहीं। जब वह जवान हो रही थी उस दौर को मैंने जाना है, मैंने देखा है। मैं गवाही देता हूँ कि वह एक अजीब दौर था... अजीब समय था... उड़ते-फिरते थे बादलों में हम दोनों... शब्दों से परे है आवारा हवाओं का वह खूबसूरत मौसम। वह बयार अब क्यों नहीं बहती... वे बादल लौटकर अब क्यों नहीं आते।

कच्ची उमर का आकर्षण समझकर आप इसे दरकिनार न कर दीजिएगा। यह एक सच्चाई है, हकीकत है हम दोनों के जीवन का। इसने आज तक मेरा पीछा नहीं छोड़ा है। और शायद आपकी वाइफ का भी। पता नहीं आप उसे किस उम्र में मिले। मेरी उससे भेंट तब हुई थी जब वह सोलह की थी और मैं उससे दो साल बड़ा। पहली ही नजर में वह मर मिटी थी मुझ पर। वह मुझे एक पल के लिए भी अपने से दूर नहीं होने देना चाहती थी... रोती थी मेरे लिए, हँसती थी मेरे लिए, पूजती थी वह मुझे।

राह तकते छत पर छुपी खड़ी रहती थी। पागल दीवाने थे हम दोनों एक-दूसरे के लिए। मैं हिम्मत दिखाता तो वह मेरे साथ भाग सकती थी... मैं उकसाता तो वह आत्महत्या तक कर लेती।

एक दिन वह आई, गुस्से में थी। गुस्से में कमसिन लड़कियाँ सुंदर लगने लगती हैं। वह सुंदर से भी अधिक सुंदर लग रही थी। मैंने कहा पप्पी लेने आई हो क्या। वह बोली मजाक मत करो, मेरा ड्रेस देखो, मन कर रहा है यहीं तुम्हारे सामने ही उतारकर फेंक दूँ। उसका चेहरा तमतमा रहा था। मैंने इधर-उधर देखा और चुम्मी लेने के लिए झपटा। वह मुझसे तेज निकली। अपना दाहिना हाथ मेरे होठों पर चिपकाते हुए बोली, देखो मुझे क्या पहना दिया है। ये सलवार सूट मुझसे नहीं सँभलता। उतार दूँ यहीं तुम्हारे सामने तो शरमा जाओगे... बोलो। मैं कुछ नहीं बोला। वह कुछ अटपटी-सी जरूर लग रही थी, थोड़ा बड़ी-बड़ी सी... जैसे इंटर फाइनल पढ़ने वाली लड़की-लेकिन उसकी खूबसूरती और शोखी में कोई कमी नहीं आई थी। मैंने कहा अच्छी लग रही हो, अब यही पहना करो। उसका गुस्सा उतार पर था, आँख मटकाते हुए बोली - भाभी और मम्मी पीछे पड़ी हैं।

अब तो पहनना ही पड़ेगा। अच्छा बताओ... सुनो इधर देखो। उसने दुपट्‍टा उतारकर हाथ में ले लिया। वह खिलखिलाते हुए मुड़ी। मैंने कहा, हे पागल, अगली बार से नंगे पैर मत आना चोरनी जैसे।

जाते-जाते वह रुक गई, सुनो मानिक बाबू, मैं तुमसे प्रेम करती हूँ... लव... लव करती हूँ... जैसे मुमताज राजेश खन्ना को, जैसे हेमा मालिनी धर्मेंद्र को करती है।

बाढ़ आई नदी को देखा है आपने? बौर से लदे पेड़ पर नजर गई है? बिना लगाम के घोड़े से पाला पड़ा है? कुछ ऐसा था उसके प्यार का आवेग - कुछ ऐसी थी उसके प्यार की लज्जत। बिना किसी से डरे, बिना किसी की परवाह किए वह मुझे प्रेम करती थी।

आप उसके अंगों की गोपनीयता से परिचित होंगे, लेकिन उसके मन के भेद कभी न जान पाएँगे। आपका सब कुछ... पर मेरा वह पहला चुंबन, वह बोसा, जो उसे चकित कर गया था... आपकी सभी प्रेम-क्रीड़ाओं पर भारी है। नहीं भूल सकती वह कभी उसे। फिर असीमित अनगिनत चुंबनों की उसकी चाह... मैं कैसे भूल सकता हूँ।

आप उससे कैसे मिले? आपको उससे आपकी जन्मपत्री ने मिलाया होगा या किसी बिचौलिये ने या फिर आपके परिवार वालों ने। हमें हमारी उम्र ने मिलाया था। हमें मौसमों ने मिलाया था, बादलों, बिजलियों, नदियों, तालों, पहाड़ों और सागरों ने मिलाया था। सड़कों, पगडंडियों, बाग-बगीचों ने मिलाया था। जाड़े-पाले, धूप-लू और सर्द हवाओं ने मिलीभगत की थी हमें मिलाने के लिए, चाँद सूरज तारों सितारों ने षडयंत्र किया था मुझे और उसे एक-दूसरे के करीब लाने के‍ लिए।

अपनी माँ से जब उसने कुछ पकाना सीखा तो सबसे पहले मुझे खिलाया था। उस जले व्यंजन का स्वाद और उसकी खुशबू आप क्या जानें! उसके हाथ का बुना पहला स्वेटर और मफरल मेरे हिस्से में आया। अपने जीवन का पहला प्रेम-पत्र उसने मेरे नाम लिखा था मैं उसे प्यार से बिल्ली कहता था।

क्या आपने भी उसे कोई प्यार का नाम दिया है? मुझे पता है कि जिस उम्र में आप उसे मिले हैं ऐसे में आपका शब्दकोश इन शरारतों के लिए नाकाफी है। आज वह आपके बच्चों को स्कूल भेजती है, उनका होमवर्क पूरा कराती है, अच्छे रिजल्ट के लिए दिन-रात एक कर देती है। उसे स्वयं पढ़ते-लिखते मैंने कभी नहीं देखा था... फेल होते-होते बची थी वह... कितनी ही बार स्कूल का नागा किया था उसने मेरी खातिर।

अगर मैं कभी नाराज हो जाता। उससे एक-दो दिन बात नहीं करता तो बस डबडबाई आँख लेकर छत की मुंडेरी से लगकर खड़ी रहती - दूसरी दिशा में ताकते।

कभी चिट्‍ठी लिखती है आपको? मुझे अपने खतों में बताया करती थी हवा कैसी बही... कौन-सा गाना सुनकर उदास हो गई, मैंने वो वाली शर्ट क्यों नहीं पहनी, ‍कि मैं बंगला मोड़ पर कल क्यों नहीं खड़ा था।

विचार-मंथन

सत्ता के बाजार में नीलाम होता सच
संसद में पिछले दिनों पेश आए तीन वाकयों ने नाउम्मीदी, नफरत और नाराजगी की कड़वी यादों को फिर हरा कर दिया, जब देश के सबसे बड़े सत्ता बाजार में सच की सरेआम नीलामी की गई। ऐसा एक नहीं, बल्कि अलग-अलग सूरतों में तीन बार हुआ। वैसे 'राज' की खातिर 'नीति' से बलात्कार पहले भी हुआ है, लेकिन अब इसकी पुनरावृत्ति कुछ ज्यादा ही होने लगी है।
बहरहाल, ऊपर उल्लेखित तीनों वाकये वास्तव में संप्रग के बैनर तले बनी 'मतलबपरस्ती' की ऐसी सियासी पटकथा है, जिसे बसपा, राजद और सपा तीनों ने एक साथ संसद के परदे पर उतारा। कटौती प्रस्ताव को लेकर अदा किए गए लालू-मुलायम और माया के किरदार तो हिंदी फिल्म के 'खलनायकों' को भी चुनौती दे रहे थे। इन्हें देख लगने लगा कि वैज्ञानिक कहीं इस बात पर शोध शुरू न कर दें कि 'थाली के बैंगन' और नेताओं के डीएनए में कहीं कोई जुड़ाव तो नहीं है?
गौरतलब है कि भाजपा और वामदलों ने 27 अप्रैल को संसद में पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ कटौती प्रस्ताव लाने की घोषणा की थी। वामपंथियों ने 13 गैरयूपीए दलों जेडीएस, भाकपा, आरएसपी, सपा, राजद, बीजद, अन्ना द्रमुक, तेलुगूदेशम, नेलोद और फारवर्ड ब्लॉक आदि को लामबंद किया, वहीं भाजपा शिवसेना, जदयू और अकाली दल सरीखे राजग के घटक दलों को एक जाजम पर लाने की कवायद में जुट गई।
सरकार में शामिल डीएमके और तृणमूल कांग्रेस भी बजट में बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की माँग कर चुके थे, लेकिन चूँकि वे सत्ता का हिस्सा थे इसलिए उन्होंने चुप रहना ही उचित समझा।
वामपंथी यह समझ रहे थे कि राजद और सपा 'भारत बंद' की तरह कटौती प्रस्ताव में भी उनके साथ खड़े रहेंगे। भाजपा ने तो इन दोनों से उम्मीद नहीं रखी थी, लेकिन उसे इतना यकीन था कि लालू-मुलायम महँगाई जैसे जनहित के मुद्दे पर पीठ नहीं दिखाएँगे।
जैसे-जैसे दिन चढ़ा, चाल, चेहरा और चरित्र सभी साफ होने लगे, लेकिन सुषमा स्वराज (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) और वामपंथियों को क्या पता था कि जिस विपक्ष की एकजुटता का वे दम भर रहे हैं, वह ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा। जिन नेताओं को साथ लेकर वे सरकार को झुकाने की कोशिश कर रहे हैं, असल में खुदगर्जी के पैरोकार हैं। उनका पहला फर्ज सीबीआई के शिकंजे से अपनी गर्दन छुड़ाना है न कि महँगाई के बोझ तले तिल-तिल मरने वाली जनता के हक की आवाज बुलंद करना।
याद रहे कि लालू-मुलायम और मायावती तीनों के खिलाफ सीबीआई (विपक्ष के शब्दों में-कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन) आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जाँच कर रही है।
कांग्रेस और उक्त नेताओं के बीच सौदे का आधार कथित रूप से 'सीबीआई जाँच' ही थी। लालू-मुलायम का 'भारत बंद' में शामिल होना भी इसी सौदे का का हिस्सा था। मायावती का कदम आखिरी समय में सरकार को जिताने के लिए उठेगा, यह भी कांग्रेस जानती थी। इसके संकेत खुद सरकार के रणनीतिकारों ने मीडिया को दिए थे।
सवाल यह है कि जब तीनों नेताओं ने सरकार से साठगाँठ कर ही रखी थी तो महँगाई के मोर्च पर जनता का हमदर्द बनने का झूठा नाटक क्यों खेला गया? क्यों मायावती ने अपने पत्ते खोलने से पहले मीडिया को इकट्ठा कर चुन-चुन कर कांग्रेस पर तोहमत के तीर छोड़े? क्यों यह कहा कि मूल्यवृद्धि कम करने में मनमोहनसिंह नाकाम रहे हैं?
जब मायावती को कांग्रेसनीत यूपीए सरकार से किसी अच्छे भविष्य की उम्मीद ही नहीं थी (ऐसा अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा था) तो उसे समर्थन क्यों दिया? राहुल के दलित प्रेम को नौटंकी कहने वाली मायावती ने उन्हीं के कुनबे को सहारा देने वाला 'आधार' बनना कैसे मंजूर कर लिया?
मायावती का तर्क है कि यूपीए को समर्थन उन्होंने इसलिए दिया, क्योंकि वे सांप्रदायिक ताकतों (भाजपा) को सत्ता में आने नहीं देना चाहती थीं। मायावती से यह पूछा जाना चाहिए कि उप्र में इन्हीं सांप्रदायिक दलों के साथ सत्ता का सुख भोगते वक्त उन्हें यह खयाल क्यों नहीं आया? मनुवादी मानसिकता वाली पार्टी के समर्थन से सीएम बनना उन्हें नागवार क्यों नहीं गुजरा?
लालू और मुलायम ने भी यूपीए का संकटमोचक बनने के पीछे सांप्रदायिक ताकतों की आड़ ली। दोनों का कहना है अगर हम सरकार का साथ नहीं देते तो जनता को क्या मुँह दिखाते? यादव द्वय का तो नागरिक अभिनंदन होना चाहिए।
राम और रहीम एक हैं...यह इन्हीं नेताओं ने आवाम को समझाया है। अगर ये नहीं होते तो भारतवर्ष में सामाजिक समरसता कभी रह ही नहीं पाती। धर्मनिरपेक्षता का वजूद इनसे शुरू होकर इन्हीं पर खत्म होता है।
भाजपा को सांप्रदायिक करार देने वाले वे मुलायमसिंह यादव ही थे, जिन्होंने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी की शान में एक से बढ़कर एक कसीदे पढ़े थे। उस वक्त सपा अध्यक्ष को आडवाणी में देश का नेतृत्व करने के सारे गुण दिखाई दिए थे। फिर किस मुँह से मुलायम ने भाजपा को सांप्रदायिक कहा, इस बात का जवाब उन्हें देना चाहिए।
जिस कटौती प्रस्ताव की मुखालफत कर बसपा, राजद और सपा सरकार की गोद में जा बैठे, उन्होंने इतना भी नहीं सोचा कि अगर वे इस पर विपक्ष का साथ देते तो जनता की नजरों में इनकी इज्जत में इजाफा ही होता। अपने-अपने सूबों (उप्र, बिहार) से बुरी तरह हकाल दिए गए लालू-मुलायम के पास तो राष्ट्रीय स्तर पर जनता का समर्थन हासिल करने का मौका था।

ये आजाद पंछी हैं...

बच्‍चे आजाद उन पंछि‍यों की तरह होते हैं जि‍न्‍हें ना आज का गम है ना कल की फि‍कर। उनके सारे काम स्‍वत: स्‍फूर्त होते हैं। लेकि‍न हम बड़े न जाने क्यों हमेशा उन्‍हें नि‍यम कायदे कानूनों में बाँधने में लगे रहते हैं। हम उन्‍हें अपने हि‍साब से बनाना चाहते हैं। सही ये होगा कि‍ वे अपने हि‍साब के बनें। तब ही वे अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएँगे और आगे बढ़ पाएँगे।

शिक्षा से न लगाएँ अंदाजा
रवीन्द्रनाथ टैगोर के घर एक किताब थी जिसमें एक खेल चला करता था जिसमें बड़े-बूढ़े घर के बच्चों के संदर्भ में भविष्यवाणियाँ किया करते थे। घर में ग्यारह बच्चे थे जिनमें रवीन्द्रनाथ ही थे जिनके संबंध में कभी अच्छी भविष्यवाणी नहीं हुई, क्योंकि न वे प्रथम आते थे न ही कोई गोल्ड मेडल लाते थे।

रवीन्द्रनाथ की माँ ने भी लिखा है कि रवि से कोई आशा नहीं। आज सिर्फ रवीन्द्रनाथ को ही लोग जानते हैं। आइंस्टीन कभी भी गणित के सवाल ठीक तरह से हल नहीं कर पाए। यदि उस समय इनके बारे में कोई अंदाजा लगाता तो!

जीवन से निकलता गणित
एक गणित अध्यापक ने एक बच्चे से प्रश्न पूछा कि राजू मैंने तुम्हारे पिताजी को 1000 रुपए दिए। उसमें से उन्होंने 500 रुपए मुझे लौटा दिए। मेरे पास कितने रुपए बचेंगे? राजू ने कहा, सर बिलकुल नहीं। अध्यापक चौंके और बोले, तुम्हें इतना गणित नहीं आती! राजू कहा, सर सवाल गणित का नहीं, आप मेरे पिताजी को नहीं जानते। हाँ ये उत्तर है, जो बच्चे जीवन से खोजते हैं जिन्हें बड़े अक्सर किताबों में खोजते रहते हैं।
समय के साथ खोती रचनात्मकता
बचपन जिंदगी से संचालित होता है जबकि हम अपनी आदतों से। हमारा मस्तिष्क एक प्रोग्रामिंग के तहत कार्य करता है जिसके प्रोग्राम हमारी आदतों से ही तय होते हैं। इसमें समय के साथ हमारी रचनात्मकता समाप्त होती जाती है। इस संदर्भ में अभी एक प्रयोग किया गया कि कुछ कमरों में दरवाजे और बिस्तर के बीच टेबल रख दी गई।

इससे वहाँ रहने वाले व्यक्तियों को दरवाजे तक पहुँचने के लिए टेबल का राउंड लगाना पड़ता था। उनमें से अधिकतर व्यक्ति टेबल को हटा देने पर भी आदतानुसार राउंड लगाकर ही दरवाजे तक कई दिनों तक पहुँचते रहे।

बच्चों के निर्माण में बनें सहयोगी
बच्चों की हाजिरजवाबी अक्सर हँसाती है, लेकिन आप बच्चों को सिर्फ बच्चा समझने की भूल न करें बल्कि उन्हें समझकर उनकी प्रतिभा को निखारने में उनका सहयोग करें। एक बच्चे से किसी ने पूछा, तू बड़ा होकर क्या बनेगा। उसने तुरंत जवाब दिया कि पागल! यह हैरानी की बात थी।
पर बच्चे का जवाब वाकई समझदारीभरा था। उसने कहा, मेरी मम्मी मुझे डॉक्टर बनाना चाहती है, पापा इंजीनियर। भैया को क्रिकेट से बड़ा प्यार है तो उन्हें मुझमें तेंडुलकर दिखता है। मेरे चाचू को हारमोनियम प्ले करना आता है तो वे चाहते हैं कि एक अच्छा संगीतज्ञ बनूँ। अब बताइए मैं पागल नहीं होऊँगा तो और क्या होऊँगा!

जबरन की मालकियत
एक माँ अपने बेटे डब्बू से कहती है कि जरा देख तो बाहर पप्पू क्या कर रहा है? और वह जो भी कर रहा हो उससे कह दे कि न करे। आप सिर्फ इसलिए आदेश न दें कि आप उसके माता या पिता हैं।

फिर भी सिखाना तो पड़ता ही है
एक काउंसलर के पास एक माता-पिता अपने किसी बच्चे की समस्या को लेकर गए। काउंसलर ने पूछा, क्या आप अपने बच्चे को मारते हैं। जब उन्होंने कहा, हाँ कभी-कभी तो यह जरूरी हो जाता है। काउंसलर ने कहा, सब इसी की देन है। आप नहीं जानते बच्चे के अवचेतन मन पर इसका इसका कितना दुष्प्रभाव पड़ता है।

जब काउंसलर के लेक्चर से वे परेशान हो गए तो उन्होंने कहा, क्या आपके बच्चे हैं! काउंसलर ने कहा, हाँ। तो एक बार दिल पर हाथ रख कह दीजिए कि आप उन्हें नहीं मारते। काउंसलर ने कहा, अब मैं आपको क्या बताऊँ।

सिद्धांत तो सिद्धांत होते हैं। जीवन में व्यावहारिकता के लिए ऐसा भी नहीं कि आप उसे कुछ नहीं बताएँ और सिखाएँ नहीं। बस उसके आंतरिक व्यक्तित्व को बदलने कोशिश न करें।

गुरुवार, 29 अप्रैल 2010

लतीफ़े

पति पत्नी और वो
पति (पत्नी से)- डार्लिग! यह सच है न कि एक बार देखा हुआ चेहरा तुम कभी नहीं भूलतीं?
पत्नी (पति से)- हां बिलकुल, मैं कभी नहीं भूलती, मगर यह तुम पूछ क्यों रहे हो?
पति- वो दरअसल क्या है कि तुम्हारे ड्रेसिंग टेबल का महंगा आईना अभी-अभी मुझसे टूट गया है और नए आईने का जुगाड़ होने तक तुम्हें अपनी याद्दाश्त से कम चलाना पडे़गा।


पुलिस हाई अलर्ट के टाइम शर्मा जी के घर तलाशी लेने गयी।
पुलिस- खबर है कि आपके घर में विस्फोटक सामग्री है।
शर्मा जी- सर वो मायके गयी हुई है।

पति भागा-भागा होटल मैनेजर के पास गया, जल्दी चलो! मेरी बीवी खिड़की से कूदकर जान देना चाहती है।
होटल मैनेजर- तो इसमें मैं क्या करूं?
पति- खिड़की नही खुल रही है।


पति (पत्नी से)- विद्वानों ने कहा है कि मूर्खो की बीवी बहुत सुंदर होती है।
पत्नी (पति से)- आपके पास तो हमारी तारीफ करने के सिवा कोई काम ही नही है।

पत्नी (पति से)- ये क्या हरकत है, मैं तुमसे इतनी देर से बात कर रही हूं और तुम बार-बार जम्हाई ले रहे हो।
पति (पत्नी से)- मैं जम्हाई नहीं ले रहा हूं बल्कि तुमसे बात करने की कोशिश कर रहा हूं।

बच्चे
अध्यापिका (चिंटू से)- तुम में कुछ कमियां है।
चिंटू अगले दिन कोट पैंट पहनकर आता है।
अध्यापिका- ये क्या है?
चिंटू- रेमण्ड, द कम्पलीट मैन..


मां- बेटा तुम अपने बाल क्यों नही कटवाते?
बेटा- क्यों मां?
मां- बेटा लोग रिश्ते के लिए तुम्हारी बहन को देखने आते हैं और पसंद तुम्हें कर जाते हैं।

राजू अपनी मां से स्कूल ना जाने की जिद कर रहा था। मां उसे समझाते हुए बोली, बेटे स्कूल जाओगे तो बड़ा आदमी बनोगे। तुम्हारे पास बहुत पैसे होंगे, कार होगा। राजू मां की बात मान कर स्कूल चला गया।
क्लास में टीचर ने पूछा- बच्चों बताओ, किताबें कहां मिलती हैं?
एक बच्चा- बुक स्टोर में।
टीचर- कार कहां मिलती है?
राजू- स्कूल में।

संता और बंता
संता के घर में एक चोर चोरी करने गया। सारे लोग सो रहे थे। चोर ने सभी महंगे सामान, जेवर, पैसे सब समेट लिया। जब चोर जाने लगा तो संता के बेटे ने धमकी भरे अंदाज में उसे रोका। चोर डर गया। तब संता के बेटे ने उसे और ज्यादा धमकाते हुए कहा- मेरा स्कूल बैग लेते जाओ वरना मैं मम्मी को जगा दूंगा।

संता-बंता की खूब पिटाई हुई। दोनों किसी के जन्मदिन पार्टी में मुफ्त का खाना खाते हुए पकड़े गये थे, कहने लगे- हम लड़की वालों की तरफ से हैं..
संता (बंता से)- मेरे दादा ने 1947 की जंग में दुश्मन की टांग काट दी थी।
बंता (संता से)- गर्दन क्यों नही काटी..
संता- वो पहले से ही कटी पड़ी थी।

संता (बंता से)- मेरी बकरी ने अंडा दिया है।
बंता (संता से)- बकरी कैसे अंडा दे सकती है।
संता- अबे गधे मैंने अपनी मुर्गी का नाम बकरी रखा है।

बंता (संता से)- मेरी टी शर्ट उल्टी करके प्रेस कर देना।
एक दिन बाद...
बंता- मेरी टी शर्ट प्रेस हो गयी?
संता- यार प्रेस कैसे करता, कोशिश तो बहुत की लेकिन उल्टी आ ही नही रही है।

सामान्य
एक पठान बिना छीले केला खा रहा था, किसी ने उसे कहा- इसे छील तो लो।
पठान - छीलने की क्या जरुरत है हमें मालूम है इसमें केला है।

एक भिखारी की लॉटरी लगी तो वो एक मंदिर बनवाता है।
दूसरा भिखारी- यार तू मंदिर क्यों बनवा रहा है।
भिखारी- क्योंकि इसके सामने मैं अकेला भीख मांगूंगा।


बॉस ने एक मेहनती कर्मचारी को बुलाकर कहा- ये लो 5000 रुपये का चेक, अगर इसी तरह मेहनत से काम करते रहोगे तो साइन भी कर दूंगा।


रमा (राजू से)-तुम हफ्ते में कितनी बार शेव करते हो।
राजू (रमा से)- हफ्ते में नही, दिन में 30-40 बार।
रमा- क्या.. तुम पागल हो?
राजू- नही, मैं नाई हूं।


एक भारतीय युवक ने चाइनीज लड़की से शादी की।
एक साल बाद ही वो मर गयी उसे रोता देख उसका दोस्त बोला- यार दुख की बात तो है, पर सोच चाइना का माल और कितना चलेगा।

पराबैंगनी किरणों

जरूरी है धूप का चश्मा
डॉक्टरों के अनुसार पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले धूप का चश्मा जरूर लगाएं। यद्यपि चश्मों का चयन सावधानी से करना चाहिए, वरना आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

[इन बातों का रखें ध्यान]

* चश्मे को खरीदने से पहले इसकी गुणवत्ता जांच लें। चलताऊ किस्म का चश्मा न लें।
* खरोंच लगे चश्मे न लें। इसका आंखों पर बुरा असर पड़ता है।
* छाया वाली जगह पर इन्हें उतार देना चाहिए।
* इसके शीशों को साफ और सूती कपड़ों से साफ करें।
* छोटे फ्रेम का चश्मा खरीदते समय ध्यान रखें कि धूल के कण आंखों में न जाएं।
* आंखों में खुजली होने पर हाथ से न रगड़े। आंखों को किसी साफ सूती रुमाल से सहलाएं।
* आंखों में किसी प्रकार की तकलीफ होने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें।

फिल्म रावण

ऐश्वर्या के 125 रंग
इस साल रिलीज होने वाली ऐश्वर्या की आगामी सभी फिल्मों रावण, इंधीरन, एक्शन रिप्ले और गुजारिश में दर्शकों को उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेंगे।

मणिरत्नम निर्देशित फिल्म रावण में फैशन डिजायनर सब्यासाची मुखर्जी ने ऐश्वर्या को सामान्य ग्रामीण युवती का लुक दिया है। वहीं विपुल शाह की एक्शन रिप्ले की कहानी 1970, 80, 90 और 2000 के दशक से गुजरती है और इसी के साथ ही ऐश्वर्या का पहनावा भी फिल्म में बदलता नजर आएगा।

सब्यासाची मुखर्जी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के लिए भी ऐश्वर्या के कपड़े डिजायन किए हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के लुक को लेकर उनका दावा है कि इससे पहले ऐश को इस तरह के एथनिक लुक में दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा। यह फिल्म इस साल ऐश्वर्या की आखिरी रिलीज होगी। इसमें वह रितिक रोशन के अपोजिट हैं। उधर शंकर की फिल्म इंधीरन में ऐश्वर्या चटख रंगों के परिधानों एवं फेदर की एक्सेसरीज में नजर आएंगी। मुखर्जी कहते है,ं ''ऐश्वर्या का सौंदर्य ऐसा है कि वह भिन्न-भिन्न चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के अनुरूप अलग लुक बखूबी अख्तियार कर सकती हैं। रावण में वह एक क्लासिकल डांसर एवं पढ़ी-लिखी शहरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। चूंकि यह किरदार ऐसा है जिसकी जड़ें संस्कृति को छूती हैं, तो मैंने उन्हें सादगी पसंद आज की युवती का लुक दिया है। इसके लिए मैंने अधिकाधिक खादी के परिधानों और हथकरघा दुकानों से वस्त्रों की खरीददारी की।'' इस किरदार के बारे में ऐश्वर्या कहती हैं ''रागिनी आधुनिक भारत की एक सशक्त महिला का किरदार है।''

इंधीरन में ऐश्वर्या तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के अपोजिट हैं। इसमें उनका लुक भी दक्षिण की अभिनेत्रियों की भांति है। इसमें उन्होंने ज्यादातर चटख रंगों के परिधान एवं साड़ियां पहनी हैं। फेदर की एक्सेसरीज भी उनके लुक को अलग बनाती हैं। 120 करोड़ रु. के बजट वाली इस फिल्म में उनके लिए परिधान तैयार किए हैं फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने। मनीष कहते हैं ''मसाला फैंटेसी एडवेंचर फिल्म के अनुरूप ही इंधीरन में ऐश का लुक है। फिल्म की शुरुआत में उनका किरदार सामान्य है, पर फैंटेसी बढ़ने के साथ ही उनका लुक कंटेम्परेरी बनता जाता है। ऐश्वर्या के लुक एवं उनके पहनावे को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने न्यूयार्क से भी तमाम खरीददारी की।''

ऐसा लगता है कि ऐश्वर्या के अलग लुक को लेकर बाजी मार ले जाएगी एक्शन रिप्ले। इसमें ऐश्वर्या ने 125 परिधान बदले हैं। इस संबंध में फिल्म निर्माताओं का कहना है कि चूंकि फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार चार दशकों की यात्रा करता है, इसलिए अलग-अलग समय काल के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इतने परिधानों का उपयोग करना पड़ा। निर्देशक विपुल शाह बताते हैं ''एक्शन रिप्ले में ऐश्वर्या ने साधारण सलवार-कमीज से लेकर लेदर के परिधान एवं मल्टीकलर विग तक पहने हैं।''

ज़रा हटके

पहलवानी नहीं बच्चों को रुलाकर दिखाओ

पहलवानों को लातों और मुक्कों का इस्तेमाल करते आपने कई बार देखा होगा। लेकिन जापान में हर साल एक ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें सूमो पहलवानों को बच्चों को रुलाने के लिए कहा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा और तेज रोने वाले बच्चे को प्रथम पुरस्कार दिया जाता है। यह प्रतियोगिता हर साल नाकी सूमो नामक त्यौहार पर आयोजित की जाती है।
चूहे गए, तो खरगोशों बने मुसीबत
स्काटलैंड का छोटा सा द्वीप कन्ना कुछ साल पहले तक चूहों से परेशान था। अब वह खरगोशों के आतंक से हलकान है। कन्ना में इतने चूहे हो गए थे कि उन्हें खत्म करने के लिए छह लाख पौंड [करीब चार करोड़ रुपये] खर्च किए गए थे। यहां आखिरी चूहा चार साल पहले दिखा था। लेकिन अब यहां के लोग खरगोशों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खरगोशों की वजह से यहां के ऐतिहासिक स्थलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
बना ली लखटकिया सुपर कार!
टाटा मोटर्स का सपना लखटकिया नैनो को भारत के बाद दुनिया भर के बाजार में उतारने का भी है। लेकिन अगर सवा लाख रुपये में साधारण कार के बदले में सुपर कार मिले, तो क्या होगा? चीन में हुनान प्रांत के एक ट्रक चालक ने दो हजार पौंड [करीब सवा लाख रुपये] में सुपर कार, लैंबोरगिनी का डुप्लीकेट माडल बना डाला है। रेड नेट न्यूज सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय चेन जिनमियाओ को यह कार बनाने में एक साल लगा।
ये हैं असली चीयरलीडर!

चीयरलीडर के बारे में सोचते ही डांस करने वाली गोरी हसीनाओं का ख्याल मन में आता है। लेकिन जापान की चीयरलीडर्स कुछ अलग हैं और उनका संबंध भी असली मुस्कराहट से है। यहां बुजुर्ग और सेवानिवृत्त लोग चीयरलीडर बन कर लोगों को खुश कर रहे हैं। इनका मकसद लोगों को भाग-दौड़ और तनाव भरी जिंदगी में खुशी के कुछ पल देना है।
कुत्ते ने घर को जलने से बचाया!

वाशिंगटन। कुत्ते को यूं ही वफादार और मनुष्य का सबसे करीबी दोस्त नहीं कहा जाता। अमेरिका के अलास्का राज्य में एक कुत्ते ने अपने मालिक के घर को जलने से बचाया। पेशे से मैकेनिक बेन हेनरिच अपने घर में ही मौजूद कारखाने में ट्रक की मरम्मत कर रहे...
पचास साल बाद लौटाया केक के बदले केक
अगर कोई अपनी चोरी को पचास साल बाद स्वीकार करे, तो क्या कहा जाएगा। आधी सदी पहले जान बिबी ने केक का एक पैकेट चुराया था। शनिवार को रिटायर हो चुके शिक्षक जान उस समय 15 वर्ष के थे। स्कूल में पढ़ते थे। ईस्ट यार्कशायर में एक काफी बार में काम करने के दौरान उन्होंने केक चुरा लिया। उस चोरी को उन्होंने कभी किसी के सामने स्वीकार नहीं किया। लेकिन मन ही मन वह शर्मिदगी महसूस करते रहे। अब पचास साल बाद उन्होंने उस काफी बार के मालिक लेसली सिम्पसन के पास जाकर अपने अपराध को न सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि केक का पैकेट भी वापस कर दिया है।
ऐसे लगेगी कामचोरी पर लगाम
बुडापेस्ट। लोग अक्सर बीमारी का बहाना कर, चिकित्सा अवकाश लेकर घर में आराम फरमाते हैं या अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने चले जाते हैं। लेकिन रोमानिया सरकार ने कर्मचारियों की कामचोरी पर लगाम लगाने का तरीका खोज निकाला है। इसके तहत एक पुलिसकर्मी और...
चीन में पर्यटक उठा रहे बाघ की सवारी का लुत्फ

बीजिंग। बाघ को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन चीन के एक चिडि़याघर में पर्यटकों को बाघ की सवारी करायी जा रही है। पर्यटक भी बेखौफ होकर इसका लुत्फ ले रहे हैं। इसका खर्चा मात्र 30 युआन [करीब दो सौ रुपये] है। झेजियांग राज्य के वेनझोऊ...
मुर्गा दे रहा है अंडे..!

आज तक ऐसा नहीं हुआ। फिर भी क्या यह संभव है कि मुर्गा अंडा देने लगे! फिल्मों में तो यह डायलाग सुनने मिल जाता है कि.. डर के मारे मुर्गा भी अंडे देने लगता है। लेकिन इटली में इन दिनों वास्तव में ऐसा हो रहा है। एक मुर्गा, मुर्गी बन गया है और अंडे दे रहा है! ..वह भी डर के मारे।
छोड़ दिए जानवर स्टेडियम में
जमीन की रंजिश ही ऐसी होती है कि बंदूक और तलवारें निकल आती हैं। लोगों की जान तक चली जाती है। लेकिन चीन में जमीन के झगड़े का खामियाजा जानवर भुगत रहे हैं। एक चिडि़याघर ने अपने दो बाघ, एक शेर और कई दर्जन अन्य पशुओं को अपने बगल वाले स्टेडियम में छोड़ दिया है। यद्यपि वे खुले नहीं, बल्कि पिंजरे में हैं।

साइंस

सुराग में भविष्य

चारों तरफ पसरे खून के धब्बे, अस्त-व्यस्त कमरे में यहां-वहां फैले कागजात और अन्य सामान.., पर एक छोटे से चिथडे से वह सुराग मिल पाया, जिसकी बदौलत लंबे समय से परेशान पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली..। दरअसल, यह अपराधियों का पता मिलने की एक छोटी सी घटना है, जिन्हें आप अक्सर जासूसी फिल्मों, पत्र-पत्रिकाओं, टीवी सीरियलों में देखते-पढते होंगे। सचमुच देखने-सुनने वालों के लिए यह रोचक भी है और रोमांचक भी। लेकिन इस फील्ड में काम करने वाले एक्सप‌र्ट्स के लिए यह काम कडी चुनौतियों से भरा है। चूंकि वे इस खास काम में माहिर होते हैं, इसलिए बडी-बडी आपराधिक घटनाओं को पल में सुलझाना उनके बाएं हाथ का खेल होता है। यदि आप इस प्रोफेशन में आना चाहते हैं, यहां हैं आपके लिए ढेरों आकर्षक संभावनाएं।

बढती लोकप्रियता

फॉरेंसिक साइंस अप्लायड साइंस है। अपराधियों का पता लगाने के लिए वे वैज्ञानिक सिद्धांतों व तकनीकों का प्रयोग करते हैं। इस कार्य में उनकी मदद करते हैं अपराध स्थल से मिले साक्ष्यों मसलन, ब्लड, बॉडी फ्लूड, हेयर, फिंगरप्रिंट, फूट प्रिंट आदि। फॉरेंसिक एक्सपर्ट पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं। ऑर्गनाइज्ड क्राइम की बढती घटनाओं के कारण फॉरेंसिक एक्सपर्ट का काम दिनोंदिन कठिन होता जा रहा है। छात्रों के बीच करियर के लिहाज से फोरेंसिक साइंस विषय की लोकप्रियता लगातार बढ रही है।

योग्यता और कोर्स

यदि आप फॉरेंसिक साइंस के प्रोफेशन में एंट्री लेने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपका बैकग्राउंड साइंस का हो। यदि आप साइंस सब्जेक्ट से 10+2 कर चुके हैं, तो फॉरेंसिक साइंस में ग्रेजुएशन कर सकते हैं। फॉरेंसिक साइंस और क्रिमिनोलॉजी में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में भी दाखिला ले सकते हैं। फॉरेंसिक साइंस से पोस्टग्रेजुएशन कोर्स करने के लिए ग्रेजुएशन में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलोजी, बॉटनी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बीफार्मा, बीडीएस और अप्लायड साइंस में से किसी एक में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। यदि इससे संबंधित आगे की पढाई करना चाहते हैं, तो एमफिल और पीएचडी भी कर सकते हैं।

चुनौतियां हैं

यह प्रोफेशन चुनौतियों से भरा है, इसलिए जरूरी है कि आप उनसे अच्छी तरह निपटना जानते हों। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, विश्लेषणात्मक क्षमता जरूर होनी चाहिए। एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस फॉरेंसिक साइंस रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग के डायरेक्टर बीके चट्टोपाध्याय के अनुसार, इस क्षेत्र में बेहतर करने के लिए जरूरी है कि आप नॉर्मल लाइफ की घटनाओं से अलग सोचने की क्षमता रखते हों। वे आगे कहते हैं किसी भी फील्ड में आप जाएं, कम्युनिकेशन स्किल आज मुख्य डिमांड बन गई है। इस तरह के कैंडिडेट अच्छा कर सकते हैं। जो अच्छी तार्किक सोच रखते हैं, किसी भी पहलू पर बारीकी से विचार कर सकते हैं और अलर्ट माइंड के हैं, तो उनके लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं।

शिक्षण संस्थान

देश के विभिन्न संस्थानों में फॉरेंसिक साइंस से जुडे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। जैसे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी ऐंड फॉरेंसिक साइंस, दिल्ली, डॉक्टर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्यप्रदेश, डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, पंजाब यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ आदि।

संभावनाएं

ज्यादातर फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट पुलिस डिपार्टमेंट्स, लीगल एजेंसीज और इन्वेस्टिगेटिव एजेंसीज में ही काम करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, वे प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसीज से भी जुड सकते हैं। स्टेट फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन एग्जाम के माध्यम से प्रोफेशनल्स की नियुक्ति होती है। फॉरेंसिक साइंस की अलग-अलग शाखाओं मसलन, फॉरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी, फॉरेंसिक आर्कियोलॉजी, फॉरेंसिक सेरोलॉजी में आप चाहें, तो जॉब की अच्छी संभावनाएं तलाश सकते हैं। क्रिमिनोलॉजी से जुडे टीचर्स भी अभी काफी कम संख्या में हैं, यह विषय टीचिंग फील्ड से जुडने के लिए काफी उपयुक्त है।

यदि गवर्नमेंट एजेंसी की बात करें, तो फॉरेंसिक साइंटिस्ट के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई), स्टेट पुलिस फोर्स के क्राइम सेल में, गवर्नमेंट व स्टेट फॉरेंसिक लैब, प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी आदि में काम करने का भरपूर मौका है। हां, यदि आप दिल्ली स्थित सीबीआई इन्वेस्टिगेटिव टीम के सदस्य बनने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आप संघ लोक सेवा आयोग आयोजित परीक्षा को क्वालिफाई कर देश की इस प्रतिष्ठित संस्था का हिस्सा बन सकते हैं।

चटर-पटर

आ रही हैं मल्लिका-ए-नागिन
सिल्वर स्क्रीन पर अपनी फुफकार से दर्शकों को डराने आ रही हैं मल्लिका-ए-नागिन। जी हां, मल्लिका शेरावत की फिल्म हिस्स का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इसकी रिलीज की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। खुद मल्लिका कहती हैं, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में वक्त लग गया। स्पेशल इफेक्ट से भरपूर फिल्मों के साथ ऐसा होता ही है। मई महीने में कान फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर होगा। उसके बाद जल्द ही भारत में भी यह रिलीज हो जाएगी।

बता दें कि हिस्स की स्पेशल स्क्रीनिंग यूएसए के लॉस एंजेलिस शहर में पिछले दिनों हुई। स्क्रीनिंग में मौजूद दर्शकों ने इच्छाधारी नागिन की भूमिका में मल्लिका के अभिनय की तारीफ भी की। जैसे-जैसे जेनिफर लींच निर्देशित हिस्स की रिलीज का वक्त करीब आ रहा है, मल्लिका के प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए हिस्स की रिलीज के समय मल्लिका भारत आएंगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ अर्से से हॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर को संवारने में बिजी वे भारतीय प्रशंसकों से दूर रहीं।

मल्लिका को अपने देश से बाहर रहने का मलाल तो है, पर वे अपने यूएसए प्रवास से खुश भी हैं। दरअसल, वे हॉलीवुड में बेहतर संभावनाएं देख रही हैं। वे कहती हैं, मैं तो सिर्फ अपने लिए अच्छे काम की तलाश में हूं। यह मेरी खुशनसीबी है कि हॉलीवुड में मुझे यह मौका मिल रहा है। मैं हमेशा अपने देश के करीब हूं और रहूंगी।

मल्लिका से भारतीय दर्शकों की शिकायत यह है कि वे अब हिंदी फिल्मों की ओर नहीं देख रही हैं। वे हिस्स के बाद जो फिल्म कर रही हैं, वह भी हॉलीवुड की फिल्म है लव बराक। पॉलिटिकल रोमांटिक कॉमेडी। इस फिल्म में मल्लिका विश्व की सर्वाधिक सफल फिल्म अवतार के ऐक्टर लैज अलांसो के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इंडिया छोड़ेंगी कट्रीना
कट्रीना कैफ बहुत जल्द इंडिया छोड़ने वाली हैं। चौंकिए मत। वे किसी और बात को लेकर ऐसा नहीं करने जा रही हैं, वे अपनी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में लंबे समय के लिए इंडिया से बाहर रहेंगी। कट्रीना अगले छह महीने तक विदेश में शूटिंग करेंगी। इन छह महीनों में वे करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 और जोया अख्तर की फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करेंगी। कट्रीना दोनों फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोस्ताना 2 को लेकर उनके खुश होने का कारण यह है कि हिट फिल्म के इस सिक्वल में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका चोपड़ा का स्थान लिया है। जोया की फिल्म में वे अपने चहेते ऐक्टर रितिक रोशन के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। लंबे इंतजार के बाद कट्रीना की रितिक के साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। कट्रीना खुश तो बहुत हैं, लेकिन दो चीजों को लेकर वे चिंतित भी हैं। एक तो रणबीर कपूर और दूसरी अपनी सेहत। कट्रीना को समझ में नहीं आ रहा है कि वे छह महीने अपने न्यू लवर रणबीर से कैसे दूर रहेंगी? कट्रीना के मन में यह भी डर है कि लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण उनकी तबियत फिर न खराब हो जाए। पिछले ही महीने फराह खान की फिल्म तीस मार खान के सेट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कट्रीना अभी से एहतियात बरत रही हैं। आईपीएल और राजनीति फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त कट्रीना अपनी सेहत का पूरा खयाल रख रही हैं। वे बाहर के खाने से परहेज कर रही हैं।

तनुश्री दत्ता के बदले रंग
तनुश्री दत्ता ने अपना मेकओवर कर लिया है। पिछले दिनों नई फिल्म अपार्टमेंट के लिए मुंबई में आयोजित पार्टी में उनका अंदाज ही कुछ अलग था। उनके साथ इस पार्टी में नीतू चंद्रा भी मौजूद थीं। तनुश्री ने पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ऐसा लिबास पहना था, जिससे वे अपार्टमेंट की अपनी साथी अदाकारा नीतू से अधिक आकर्षक लगें। तनुश्री अपने मकसद में कामयाब भी हुई। उनके नए लुक को देखकर सभी उनकी तरफ आकर्षित हुए। वे कहती हैं, मेरे नए लुक के लिए मुझे बेहद अच्छे कॉम्प्लीमेंट्स मिल रहे हैं। अपार्टमेंट के लिए मैंने यह नया लुक अपनाया है। दरअसल, अपने फिल्मी करियर की डूबती नैया को बचाने के लिए तनुश्री के पास एकमात्र उम्मीद फिल्म अपार्टमेंट ही है। यही वजह है कि वे इन दिनों इसके हर प्रमोशनल इवेंट में अपनी असरदार मौजूदगी दर्ज कराने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। तनुश्री और नीतू ने इस फिल्म में साथ काम किया है। दोनों एक-दूसरे की बेहद अच्छी सहेली बन गई हैं। दोनों की खाने-पीने और घूमने-फिरने की पसंद-नापसंद भी एक जैसी है। तनुश्री इसलिए भी खुश हैं, क्योंकि उन्हें नीतू के साथ फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला है। तनुश्री कहती हैं, आजकल हीरोइन ओरिएंटेड फिल्में न के बराबर बनती हैं। ऐसे में, हमें अगर ऐसी फिल्म के लिए चुना गया, यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। जगमोहन मूंदड़ा निर्देशित इस फिल्म में मैं एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हूं।

बुधवार, 28 अप्रैल 2010

आलेख

आओ टीचर-टीचर खेलें
अरुण बंछोर
मैं काफी समय से देख रहा हूँ कि मेरी पुत्री एवं उसकी सहेलियाँ जब भी वक्त मिलता, टीचर-टीचर खेलने लग जाती हैं। यह कोई खेल नहीं होकर बस पब्लिक स्कूलों की शिक्षिकाओं की नकल भर बन जाता है। खेल में एक लड़की टीचर बनती हैं, शेष लड़कियाँ विद्यार्थी की भूमिका का निर्वाह करती हैं। खेल की शुरूआत उपस्थिति लेने से होती है, धीरे-धीरे होमवर्क की जाँच से लेकर, लंच, बच्चों को डाँटना, उन पर फब्तियाँ कसना, सजा देना आदि गतिविधियाँ भी इसमें शामिल होती जाती हैं।

बच्चों का यह खेल पालकों एवं पूरी शिक्षा व्यवस्था तथा समाज की संकुचित मानसिकता को आईना दिखाने का काम भी करता है। यह न किसी नियम से बँधा है और न ही इसमें किसी खास सामान की आवश्यकता होती है। इस खेल को चुनने में या इसके बनने में पालकों की संकुचित मानसिकता ने बड़ी भूमिका अदा की है।

बच्चा यदि मैदान में खेले तो धूल में कपड़े गंदे होने का डर, संक्रमित होने का डर, बच्चे को गंदा नहीं होने का हिटलरी आदेश, छिपा-छाई जैसे पारंपरिक खेल कतई परमिट नहीं किए जाएँगे, घर के आसपास ही खेलो, माँ की आँखों के सामने रहो जैसे अघोषित नियम, होमवर्क के दबाव एवं टीवी कार्यक्रमों के शेड्यूल के कारण बच्चों के खेलने का समय सिमट कर चंद मिनटों का रह गया।

ताश, शतरंज या चौसर खिलाने का माता-पिता के पास समय नहीं, और न ही संयुक्त परिवार रहे, जिसमें सदस्यों की भरमार रहती थी। बच्चा जिसके साथ चाहे खेल सकता था या किसी के भी साथ पार्क-बगीचे या खेतों में घूमने चला जाया करता था। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल न तो गली-मोहल्लों में खेले जा सकते हैं न ही टीम बनाने लायक सदस्य ही उपलब्ध हो पाते हैं। इन्हीं कारणों के मद्देनजर बच्चों ने 'टीचर-टीचर' नामक सस्ते, सुविधाजनक एवं सरल खेल को ईजाद कर लिया।

इस खेल में बच्चों की अभिनय क्षमता में निखार आता है लेकिन इस खेल का स्याह पक्ष यह कि शिक्षिका के व्यवहार के अनचाहे पक्ष भी उजागर होते हैं। 'मुझे सब पता है आप सभी आलसी हैं।' 'सभी दीवार पर नाक टेक कर खड़े हो जाएँ' 'आशीष तुम अँगरेजी में बहुत कमजोर हो' 'शट-अप' 'स्टुपिड', 'यू फूल', 'सभी हेड डाऊन रखेंगे 5 मिनट तक' 'तुम्हारी जबान बहुत चलती है।' 'तुम्हारी अकल भैंस चराने गई है' 'बेवकूफ कहीं के।'

ये सभी वे कथन हैं जो शायद शिक्षिकाओं-शिक्षकों द्वारा कक्षा में बोले जाते हैं तथा जिनकी नकल इस खेल में हुबहू की जाती है, शिक्षिकाओं-शिक्षकों की कुंठा एवं बाल मनोविज्ञान का ज्ञान न होना, इन उदाहरणों से स्पष्ट हो जाता है। इतना ही नहीं लंच खाने में देरी होना, लघु शंका के लिए जाना, पानी-पीना, आपस में बातें करना जैसे साधारण कृत्यों पर शिक्षिकाओं की प्रतिक्रियाएँ या झिड़कियाँ खेल ही खेल में सुनकर दिल दहल जाता है।

प्रार्थना में तरह-तरह के फरमान जारी करना, प्रिंसिपल द्वारा सामूहिक डरावने कथन कहना, अनुशासन के नाम पर घंटों धूप में खड़े करना जैसे भयावह उदाहरण भी इस खेल में नजर आते हैं।

वस्तुतः यह खेल एक तरह से हमारी शिक्षा प्रणाली का मूल्यांकन करने के लिए काफी है। हमारी मानसिकता, बच्चों को स्वावलंबी बनाने का ढोंग, तथाकथित आधुनिकता आदि स्पष्टतया परिलक्षित हो रही है।

यह एक चेतावनी की तरह है कि हम शिक्षा के नाम पर हो रहे अंधानुकरण को रोक दें, अन्यथा बहुत देर हो जाएगी। पालकों को चाहिए कि स्वयं बच्चों के साथ खेलने का समय निकालें, बच्चों को पारंपरिक एवं आधुनिक खेल सिखाएँ। तभी बच्चों का समग्र विकास हो पाएगा और बच्चों को 'टीचर-टीचर' खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

श्‍..श्‍..श...श पीछे कोई है
रोहित बंछोर
बड़े से बड़े अपराध के मूल में नजर है। एक नजर या फिर कई दिनों तक की चौकस निगाहें। चोरी, लूट या छेड़छाड़ सारा नजर का मामला। बस, इस नजर से बचें तो बहुत हद तक अपराध से भी बचा जा सकेगा। कौन कहता है कि अपराध केवल हथियार से ही होते हैं। नजरों से होती है अपराध की शुरुआत।

दुनिया के सारे के सारे अपराध नजरों से ही किए जाते हैं, क्योंकि दुनिया की सारी गतिविधियों पर आँखों से नजर रखी जाती है। बिना देखे इंसान भला अपराध कैसे कर सकता है? नजरों के शिकार होने से हमें हर एक चीज को बचाना होगा। आज अगर बाजार जाती हैं तो रुपए-पैसों के बैग, बटुए को लोगों की नजर से बचाकर रखें।

ज्यादातर जेबकतरे सब्जी वगैरह खरीदते समय आपके बैग पर नजरें गड़ाए रहते हैं, क्योंकि हम किसी एक से तो सब्जी नहीं खरीद पाते हैं, कई लोगों से कई तरह की सब्जियाँ खरीदना पड़ती हैं। जगह-जगह लेने और देने के समय हमारा पर्स हो जाता है जेबकतरों की नजर का शिकार। इसलिए हमें चाहिए कि कुछ छोटे नोट और खुल्ले पैसे रख लें ताकि बार-बार बड़े नोट न निकालने पड़ें। सफर इत्यादि भी करते समय अपने माल और जान दोनों को ही लोगों की नजरों से बचाकर रखें।

इतना ही नहीं, आप अगर महिला हैं तो स्वयं को भी लोगों की नजरों से बचाकर रखें। लोगों की नजर आप पर न पड़ने दें, बल्कि लोगों की नजरों पर आप नजर रखें और पहचानने का प्रयास करें कौन-सी नजर आपसे क्या कह रही है? घर से निकलते ही सार्वजनिक जगहों पर चाहे वह बाजार, दफ्तर, स्कूल, कॉलेज ही क्यों न हों- नजरों से बचने का भरपूर प्रयास करें। इसके लिए शालीनतापूर्ण कपड़े सबसे जरूरी हैं। अपने बैग या पर्स का प्रदर्शन अत्यधिक हिला-हिलाकर न करें।

चिल्लाकर बातें न करें। अपनी बच्ची चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, उसे भी नजरों से बचाए रखें। अपनी बेटियों को भी वही कपड़े पहनाएँ, जो उन पर अच्छे और शालीन लगें। उन्हें भी लोगों की नजरों को परखने की सीख दें। उन्हें आजादी तो दें, पर नजरों को पढ़ने की सीख पहले दे दें।

शादी-विवाह जैसे समारोह में जाने पर भी अपने गहनों का अत्यधिक प्रदर्शन और बखान न करें। याद रखिए हथियार से हुए शिकार का इलाज हो सकता है, परंतु नजरों से हुए शिकार का कोई भी इलाज नहीं है। इसलिए जरा बचकर रहिए नजरों से।

महिलाओं की याददाश्त ज्यादा तेज
शेषनारायण बंछोर
महिलाओं की याददाश्त पुरुषों की बनिस्बत काफी तेज होती है यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि किसी भी बात को याद रखने के मामले में महिलाएँ पुरुषों से आगे होती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि पुरुषों की स्मरण क्षमता बढ़ती उम्र के साथ कम होती है वहीं महिलाओं में यह बढ़ती उम्र के साथ और बढ़ती है।

वैज्ञानिकों ने पुरुषों और महिलाओं की स्मरण क्षमता की तुलना करने के लिए 50 वर्ष से अधिक उम्र के 10000 लोगों पर अध्ययन किया। इस अध्ययन में इन लोगों की स्मरण क्षमता का परीक्षण भी किया गया। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि महिलाओं की अधिक स्मरण क्षमता का राज क्या है लेकिन वैज्ञानिक इसका कारण हार्मोन ओस्ट्रोजन को मान रहे हैं।

इस अध्ययन में शामिल 10000 ब्रिटिश, इंग्लिश और वेल्श लोगों के समूह पर पहले भी चिकित्सीय, शैक्षिक और रिश्तों संबंधी अध्ययन होते रहे हैं। 1958 में एक ही सप्ताह में पैदा हुए इस समूह के 50 वर्ष का होने पर यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने इन पर स्मरण क्षमता की तुलना करने के लिए अध्ययन किया।

स्मरण टेस्ट में इन्हें रोजाना 10 शब्द दिए जाते थे जिन्हें इन लोगों को पाँच मिनट बाद दोबारा याद करके लिखना होता था। पहले टेस्ट में महिलाओं ने पुरुषों से पांच प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त करें जबकि दूसरे टेस्ट में महिलाओं ने 8 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त करें। तीसरी बार जब टेस्ट लिया गया तो महिलाओं ने पुरुषों से पहले ही यह टेस्ट पूरा कर लिया।

अध्ययनकर्ता जेन एलियट ने कहा कि नतीजों से यह पता चलता है कि महिलाओं की स्मरण क्षमता अधिक होने का जैविक कारण भी है। इसे महिलाओं में सेक्स हार्मोन ओस्ट्रोजन से भी जो़ड़ा जा सकता है।

लाड़ली बिटिया का चाँद-सा वर !
ओमप्रकाश बंछोर

लाडो हमारी है चाँदतारा,
वो चाँदतारा वर माँगती है

बन्नो हमारी है चाँदतारा,
वो चाँदतारा वर माँगती है॥

ढोलक की थाप और घर में गूँजते ये विवाह के गीत सुन मन मयूर नाच उठता है। बेटी के ब्याह की सोच-सोच ही ऐसा लगने लगता है, मानो सारे जहाँ की खुशियाँ हाथ लग गई हों, सारे सपने पूरे हो गए हों। सच ही तो है! बेटी के जन्म के साथ उसको स्पर्श करते ही न जाने कितने रंग-बिरंगे खुशियों की सौगात से परिपूर्ण सपने आँखों में तैरने लगते हैं।

ज्यों-ज्यों वो बड़ी होती जाती है, त्यों-त्यों ख्वाब के साकार होने की इच्छा भी माता-पिता की बलवती होने लगती है और वे तन-मन धन से उन्हें पूरा करने में लग जाते हैं।

यही फिर उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य रह जाता है कि बेटी को सिर्फ और सिर्फ सुखी संसार ही मिले। कैसी भी परेशानी अथवा दुःख की घड़ी सदा-सदा कोसों दूर रहे। लेकिन सपना जब तक सपना रहता है तभी तक अच्छा लगता है, क्योंकि हकीकत बन जब सामने आता है तो जरूरी नहीं जैसा आपने देखा-सोचा, बिलकुल वैसा ही यथार्थ में भी दिखाई दे, थोड़ा-बहुत अदल-बदल तो हो ही जाता है।


NDNDइसीलिए कहा गया है कि जो माता-पिता आपसी सूझ-बूझ व समझदारी से सपने व सच्चाई में ठीक सामंजस्य स्थापित कर लेते हैं। वे फिर स्वयं के साथ-साथ बेटी के सुखद भविष्य की भी नींव रख लेते हैं अन्यथा उनके साथ-साथ ताउम्र उसे भी परेशानी उठानी पड़ती है।

रश्मि, मलिक दंपति की इकलौती बेटी है। बचपन से लेकर आज तक जो भी उनकी भावी दामाद को लेकर इच्छाएँ-आकांक्षाएँ थीं, सब वे एक ही लड़के में देखना चाहते थे। नतीजतन जितने भी रिश्ते आते, सभी में कुछ न कुछ कमी उन्हें नजर आ ही जाती। कभी संयुक्त परिवार है तो कभी खानदान ज्यादा ऊँचा नहीं लग रहा।

कभी लड़के का रूप-रंग सलोना है तो कभी लड़के की कम आय ही नजर आने लगती। देखते-देखते रश्मि 27 साल की हो गई। अब न तो उसमें वो मासूमियत-रौनक रह गई, जो पहले थी साथ ही मलिक दंपति का भी धैर्य व हिम्मत धीरे-धीरे जवाब देने लगी। अब तो हर पल उन्हें यही लगता, बड़ी भूल कर दी जो इतने नुक्स निकाले।

कई अच्छे-अच्छे रिश्ते बिना वजह ही हाथ से निकल जाने दिए। जहाँ पहले मनमाफिक सब कुछ मिल जाता, वहीं अब मन को समझा कहीं न कहीं बात पक्की करनी ही होगी, नहीं तो देर होती जाएगी।


NDNDऐसा सिर्फ मलिक दंपति के साथ ही न होकर कई माता-पिताओं के साथ होता है और अच्छे-अच्छे के चक्कर में वे इधर-उधर भटकते ही रहते हैं। समझदारी व बुद्धिमत्ता से न सोच पाने के कारण फिर बाद में जैसे-तैसे समझौता करना ही पड़ता है और जिंदगीभर यही अफसोस दिल में रह जाता है कि हमारी बेटी को ज्यादा सुख-खुशियाँ मिल सकती थीं, यदि हमने वास्तविकता को पहचान हवा में सपने न बुने होते।

ऐसे ही मेरी परिचिता की बेटी साधारण रंग-रूप की है। पढ़ाई-लिखाई या फिर अन्य क्षेत्र में भी औसत दर्जे की ही रही है किंतु उसे भी चाहिए- सपनों का-सा राजकुमार, जो जिन्ना की भाँति पलक झपकते ही उसकी हर इच्छा पूरी कर दे। पलभर में सारे सुख-साधन उपलब्ध करा दे। आजकल इस तरह की विचारधारा का एक बड़ा कारण व्यक्ति की अपरिपक्व सोच तथा आर्थिक स्थिति का मजबूत होना भी है, क्योंकि पैसे के बल पर वे सब कुछ पाना चाहते हैं।

जब माता-पिता लड़का देख रिश्ते तय करने जाते हैं तो एक खरीददार की तरह ही उनका व्यवहार हो जाता है कि जब पैसा अच्छा देंगे तो माल भी अच्छा ही चाहिए। कहीं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बस! यही संकीर्ण मानसिकता व सोच का ढंग ही उनकी परेशानी का कारण बन जाता है, जो कि आज नहीं तो कल उन्हें पछताने के लिए मजबूर करता ही है।

कहते हैं न जोड़ियाँ स्वर्ग में बनती हैं। हम तो केवल यहाँ थोड़ी-बहुत दौड़भाग कर उनको मिलाते हैं, गठबंधन कराते हैं अतः बेटी हो या बेटा, दोनों ही जब विवाह योग्य हो जाएँ तो उनके लिए उन्हीं के अनुरूप दामाद अथवा बहू चुनें। जरूरत से ज्यादा नुक्ताचीनी या फिर मन में वहम पालना उचित नहीं होता।

जहाँ भी, जब भी यथायोग्य जोड़ा मिले, खुशी-खुशी बिना किसी शंका व चिंता के बच्चों को उनके सुखद भविष्य का आशीर्वाद देकर नवजीवन में प्रवेश करने की अनुमति दें और ईश्वर से प्रार्थना कर दीर्घायु तथा सदा सुखी रहने की कामना करें।

करियर

समाज सेवा में असीम संभावनाएँ
हाल के वर्षों में सोशल वर्क का प्रोफेशन विश्वव्यापी तौर पर बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। निर्धनता के काले साये में जीवन व्यतीत करने वाली बहुसंख्यक आबादी के लिए बेहतर जीवनयापन की न्यूनतम सुविधाएँ जुटाने में ये लोग प्रभावी एवं सार्थक कार्यकलाप कर रहे हैं। निस्संदेह समाज कल्याण की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण प्रोफेशन कहा जा सकता है।
एक समय था जबकि समाज कल्याण का काम निःस्वार्थ भावना पर ही पूर्णतः आधारित था लेकिन आज के संदर्भ में यह एक अहम प्रोफेशन का रूप ले चुका है। सोशल वर्क के क्षेत्र में भी अन्य प्रोफेशनों की भांति ट्रेंड और पारंगत लोगों की जरूरत पड़ने लगी है। इसी कारणवश अब तमाम तरह के ट्रेनिंग कोर्स और पाठ्यक्रम अस्तित्व में आ गए हैं।
इनमें से अधिकांश यूनीवर्सिटी में डिग्री एवं पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर उपलब्ध हैं। देश की प्रायः सभी महत्वपूर्ण यूनीवर्सिटी इस प्रकार के कोर्सेज संचालित करती हैं। इनमें दाखिले कुछ संस्थानों द्वारा मेरिट के आधार पर तो अन्य संस्थानों द्वारा चयन परीक्षा के आधार पर दिया जाता है।
जहाँ तक रोजगार और करियर विकास के अवसरों की बात है तो सरकारी और गैर सरकारी, दोनों ही क्षेत्रों में कई प्रकार की संभावनाएँ हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकारों के समाज कल्याण विभागों, सामुदायिक विकास के कार्यों, जनकल्याण के कार्यक्रमों, ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार, शिक्षा संबंधी विशिष्ट कार्यों में इनकी सेवाएं ली जाती हैं। दूसरी ओर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के संगठन शामिल हैं, में इनकी जरूरत हमेशा बनी रहती है।
एनजीओ का विशाल नेटवर्क समूचे विश्व में दरिद्रता-अशिक्षा और उपेक्षित वर्ग की बड़ी आबादी को मुख्यधारा में लाने के लिए सार्थक तौर पर कार्यरत है। लाखों परिवारों को सक्षम बनाने और उनके लिए आय अर्जन के स्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में इनके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता है। एनजीओ को अमूमन वित्तीय सहायता सरकारी एवं विदेशी संगठनों से बड़े पैमाने पर मिलती है। सिर्फ इसी मद पर दुनिया भर में अरबों-खरबों डॉलर के बराबर की राशि का प्रावधान विभिन्न देशों की सरकारों और अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठनों द्वारा किया जाता है।
बेचलर्स डिग्री इन सोशल वर्क के बाद ही करियर की शुरुआत की जा सकती है। प्रारंभिक स्तर पर अनुबंध आधार पर रोजगार के अवसर मिलते हैं। एम एस डब्ल्यू या मास्टर्स डिग्री इन सोशल वर्क के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एनजीओ और सरकारी समाज कल्याण विभागों में रोजगार मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, स्वतंत्र रूप से अपना अलग एनजीओ भी इस क्रम में पंजीकृत कर प्रारंभ किया जा सकता है।
धनराशि एवं अन्य सहायता की व्यवस्था विभिन्न देशी और विदेशी स्रोतों से संभव हो सकती है। इस क्षेत्र में ऐसे ही धुन के युवाओं को आना चाहिए जो समाज की भलाई में विश्वास रखते हैं और निजी स्वार्थ को प्राथमिकता नहीं देते हैं।
समाज कार्य के क्षेत्र में रोजगार
1. सोशल सर्विस वर्कर
2. सोशल ग्रुप वर्कर
3. स्कूल काउंसलर
4. रिसर्च एनालिस्ट
5. सायकिएट्रिक सोशल वर्कर
6. मेडिकल सोशल वर्कर
7. इंडस्ट्रियल सोशल वर्कर
8. फैमिली काउंसलर
9. चाइल्ड वेलफेयर वर्कर
10. इंटरनेशनल सोशल वर्कर

कैसे बनें एनएसजी कमांडो
मैं नेशनल सिक्योरिटी गार्ड संगठन में कमांडो बनना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन करें।

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) भारत का प्रमुख कमांडो संगठन है, जो आतंक निरोधी फोर्स के तौर पर जाना जाता है। एनएसजी प्रत्यक्ष रूप से कैडेट की भर्ती नहीं करता है। केन्द्रीय पुलिस संस्थान और भारतीय सेना सब इंस्पेक्टर तथा जेसीओ का चयन करती है। उन्हें तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में भेजा जाता है।

उन्हें इस दौरान मनेसर में एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर में तीन माह के ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ता है। एनएसजी कमांडो को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में भी नाभिकीय, जैविक और रासायनिक युद्ध के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत एनएसजी कमांडो को एनएसजी संगठन में शामिल कर लिया जाता है।

मैं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हूँ। कृपया मध्यप्रदेश में इससे संबंधित किसी सरकारी प्रशिक्षण संस्थान की जानकारी दें।

-प्रिया ठाकुर, इंदौरClick here to see more news from this city

केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अंतर्गत रोजगार और प्रशिक्षण महानिदेशालय के प्रदेश के एकमात्र क्षेत्रीय महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान (आरपीटीआई), नंदानगर, इंदौर में महिलाओं हेतु ब्यूटीशियन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है।

मैं चीनी भाषा सीखना चाहता हूँ। कृपया चीनी भाषा का प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं के बारे में बताएँ।

- वीरेंद्र गुप्ता, मुरैना भावेश गोरे, बिलासपुर

चीनी भाषा के अध्ययन हेतु जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ लखनऊClick here to see more news from this city विश्वविद्यालय, लखनऊ/ बीआर आम्बेडकर विश्वविद्यालय, औरंगाबाद प्रमुख संस्थान हैं।

मैं फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन करना चाहती हूँ। आर्ट डायरेक्शन का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

-प्राची मोरे, मक्सी (शाजापुर)

आर्ट डायरेक्शन का कोर्स इन संस्थानों से किया जा सकता है-

फिल्म एवं टेलीविजन प्रशिक्षण संस्थान, पुणे/ सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता/ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली।

मिर्च-मसाला

मलाइका की अपील
हॉट मलाइका अरोरा खान का दिल मासूम पक्षियों के लिए धड़का है और वे पेटा इंडिया से जुड़ गई हैं। हाल ही में जारी हुए पेटा के एक एड में वे नजर आ रही हैं जिस पर लिखा हुआ है ‘वाइल्ड बर्ड्‍स डोंट बिलांग इन द सर्कस। बॉयकॉट एनिमल सर्कसेस।‘ मलाइका का यह फोटो अतुल कस्बेकर ने लिया है।
मलाइका का कहना है ‘आजाद उड़ते पक्षियों को पकड़कर छोटे और गंदे पिंजरों में कैद करना और सर्कस में उनसे काम करवाना क्रूरता है।‘ मलाइका अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहती हैं ‘मैंने सभी को कहना चाहूँगी कि वे ऐसे सर्कसों का बहिष्कार करें जिनमें जानवरों से काम लिया जाता है।‘

मुझे कॉमिक रोल पसंद : लारा दत्ता
बिना किसी गॉडफादर के एक्टिंग करियर की शुरुआत करने और फिल्म दर फिल्म अपनी कला को निखारते हुए आज लारा दत्ता ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। पार्टनर, अंदाज, डू नॉट डिस्टर्ब, मस्ती, खाकी, भागम-भाग, ब्लू और बिल्लू बार्बर जैसी फिल्में देने वाली अभिनेत्री लारा आने वाली फिल्म हाउसफुल में दर्शकों को नजर आएँगी। हाल ही में उनसे बातचीत की साक्षी त्रिपाठी ने। पेश है उसी बातचीत के मुख्य अंश-

हाउसफुल में आपका किरदार क्या है?
हाउसफुल एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें मैं एक गुजराती लड़की हेतल पटेल का किरदार निभा रही हूँ, जो अपने पसंद के लड़के से शादी करती है, जिसे उसके पिता पसंद नहीं करते। इस शादी के लिए वो अपने पिता को किस तरह मनाती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है। दरअसल यह एक स्टाइलिश और मॉडर्न गर्ल का किरदार है। वो अपनी जिंदगी से बहुत खुश हैं और हमेशा दूसरों को खुश रखना चाहती हैं।

क्या वजह है कि आप ज्यादातर मल्टीस्टारर फिल्मों में ही दिखाई देती हैं?मैं मल्टीस्टारर फिल्म में काम कर बहुत खुश हूँ क्योंकि इन्हीं फिल्मों ने मुझे पहचान दी है।

ज्यादातर कॉमेडी करने का क्या कारण है?वैसे तो मैंने कई प्रकार के किरदार निभाए हैं, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से हमेशा कॉमेडी पसंद करती हूँ। कॉमिक रोल वाला किरदार निभा कर मुझे बहुत ही खुशी होती है।

माना जाता है कि इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री दूसरी अभिनेत्री की उपस्थिति बर्दाश्त नहीं कर सकती है। इस फिल्म में जिया और दीपिका के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
मुझे तो दोनों के साथ काम करने में बहुत मजा आया। जिया बहुत ही सिंपल हैं जबकि दीपिका मुझे प्रतिभा से भरपूर लगती है।

आप खुद को किस प्रकार का कलाकार मानती हैं?
मैं खुद को डायरेक्टर्स एक्टर मानती हूँ। वो मुझे जैसा कहते हैं मैं बिना किसी सवाल के वो किरदार निभाती हूँ। मेरा मानना है कि हर निर्देशक को पता होता है कि उसे अपने कलाकार से क्या चाहिए।

अभी तक का सबसे बेहतरीन कॉम्प्लीमेंट आप किसे मानती हैं?
साजिद ने ऑन कैमरा कहा था कि माधुरी और श्री देवी के बाद अगर कोई सबसे बेहतरीन कॉमेडी करता है तो वो मैं हूँ, यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा कॉम्प्लीमेंट है।

ओशो पर अगर फिल्म बनी तो...

गोरी सोई सेज पर मुख पर डाले केस / चल खुसरो घर आपने रैन भई चहुदेस...। अमीर खुसरो ने यह दोहा अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया के निधन पर कहा था।...गुरुओं को लोग अनेक उपाधियों से नवाजते हैं। श्रीश्री और एक हजार आठ जैसा संबोधन तक गुरु को दिया जाता है। कई बार तो यह होता है कि गुरु जितना खोखला होता है, उपाधियाँ उतनी ही अधिक लाद दी जाती हैं। मगर गुरु को गोरी कहना...। ये तो महबूबा वाला संबोधन है...। हिन्दी, अवधी और ब्रज काव्य में नायिका को गोरी संबोधन दिया गया है। तो सवाल यह है कि अमीर खुसरो अपने गुरु को गोरी क्यों कह रहे हैं? अध्यात्म और सूफीज़्म से संबंध रखने वाले लोग समझेंगे कि गुरु से सुंदर कुछ और नहीं होता। एक महिला संत (सहजोबाई या शायद दयाबाई) ने तो अपने गुरु के निधन पर आँखें ही बंद कर ली थीं कि देखने लायक जो था वो तो अब रहा नहीं, तो क्या देखने के लिए आँख खोलना। मरते दम तक उन्होंने आँखें नहीं खोलीं।

ये सब बातें इसलिए कि ओशो पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है और ओशो के रोल के लिए संजय दत्त या फिर कमल हसन से बात की जा सकती है। कहाँ ओशो और कहाँ ये दोनों! ओशो ने जीवनभर एक सिगरेट नहीं पी। संजय दत्त जैसा तामसिक आदमी कैसे उनका रोल कर पाएगा? फिर संजय दत्त की बॉडी पहलवानी वाली है।

कमल हसन ठीक हैं, पर ओशो के मुकाबले बहुत स्थूल हैं। इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे हैं इतावली फिल्म निर्देशक एंटोनियो क्लशेन सुकामीलि। अन्य रोलों के लिए कबीर बेदी और इरफान खान से भी बात चल रही है। ओशो के रोल में कमल हसन या संजय दत्त को आम दर्शक शायद कबूल कर लें, पर जिन्होंने ओशो को देखा है, वे कभी नहीं कर सकते। उनकी नजर में ओशो से सुंदर, भव्य और गरिमामय तो कोई हो ही नहीं सकता।

संत की भूमिका करते समय एक और समस्या एक्टरों के सामने पेश आती है कि वे कैरेक्टर में कैसे घुसें? जितने भी रोल वे करते हैं, उन सब लोगों का ऑब्जर्वेशन उन्होंने कर रखा होता है। जैसे उनसे कहिए कि धूर्त आदमी का रोल करना है, वे कर देंगे। उनसे कहिए कि हिंसक आदमी की भूमिका निभानी है, वे निभा देंगे। मगर संत...? संत को देखा ही नहीं तो रोल कैसे करें?

अन्नू कपूर ने टीवी पर कबीर किया था। मगर कबीर के रोल में अन्नू कपूर हद से ज्यादा उदास लगते थे। साँईंबाबा का कैरेक्टर कई लोगों ने किया है। मगर यह रोल ऐसा है कि गेटअप चेंज करते ही दर्शक श्रद्धालु हो जाता है। धीरे-धीरे बोलना ही साँईंबाबा का रोल निभा देने के लिए काफी होता है।

असल चुनौती होगा ओशो का रोल करना। मोटा-मोटी बात यह है कि ओशो बहुत विनोदी हैं। साथ ही बहुत विद्रोही भी। मगर एकदम अहिंसक...। तर्क फौलाद को काट देने वाले, विद्रोह दुनिया को हिला डालने वाला, मगर लहजा एकदम धीमा। हर संत अपने आपमें अजीब होता है।

सुकरात के आखिरी शब्द अपने शिष्यों से क्या थे? सुकरात ने कहा- अपन ने जो मुर्गी खाई थी, उसके दाम मुर्गी वाले को नहीं चुकाए हैं, तुम चुका देना। ओशो ने जाते-जाते कहा- मेरे कमरे का एसी चलने देना...। तो ये अजीब लोग हैं। इनके जाने के सदी-दो सदी बाद स्पेशल इफेक्ट्स और चमत्कारों की कहानियाँ जोड़कर आसानी से फिल्म बन सकती है। मगर अभी तो इनके कदमों की चाप गूँज ही रही है।

एक बात और... फिल्म को लेकर ओशो के शिष्य अगर असहमत हुए तो हँस लेंगे, पर ऐसा कुछ नहीं करेंगे जैसा और लोग करते हैं। न मुकदमा, न हंगामा, न सिनेमाघर में तोड़फोड़...। उनके शिष्य भी उनसे कम अजीब नहीं हैं।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

डोर रिश्तों की

रिश्ते महकाती है भावनाएँ
सुशीला परगनिहा
कई बार मन में ख्याल आता है कि प्रेम का मधुर जीवन जीने वाले दंपति क्या उन दंपतियों से अलग होते हैं, जो प्रेम का सुख नहीं भोग पाते हैं? फिर दिल से आवाज आती है हाँ, बरसों तक वैवाहिक जीवन जीने के बाद भी जो पति पत्नी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वे वस्तुतः कभी भी यह नहीं सोचकर चलते कि उनके संबंध तो बने रहने के लिए ही हैं। इसके बारे में अब क्या सोचना! बल्कि वे अलग-अलग रूपों में एक-दूसरे के प्रति हर दिन अपना स्नेह और प्यार जताते रहते हैं।
कहते हैं, मुझे तुमसे प्यार है
वे अपने प्रेम को शब्दों से भी जाहिर करते रहते हैं। इस बहस में नहीं पड़ते और यह नहीं कहते यदि मुझे तुम से प्यार नहीं होता तो मैं तुमसे विवाह क्यों करता? ये बच्चे, बच्चे भी तो हमारे है ना! फिर! बल्कि वे इस चीज को समझते हैं कि प्यार के दो बोल बोलना अपने आप में सुख जैसा है। बोलने वाले और सुनने वाले दोनों के लिए...।

देह भी होती है माध्यम
प्रेम पगे दंपति प्रायः एक-दूसरे से स्पर्श के लिए सचेष्ट रहते हैं। वे कभी हाथ पकड़ लेंगे, कभी आलिंगन कर लेंगे। वे स्पर्श की भाषा को कभी नहीं भूलते। नवजात शिशु को प्रेम का प्रथम अनुभव स्पर्श से ही होता है और इस मामले में हम अभी तक उस वय से अलग नहीं हो पाए हैं। वे यह जानते और मानते हैं कि प्रगाढ़ आलिंगन भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना बातें करना अथवा समागम।

तारीफ व धन्यवाद
सुखी दंपति एक-दूसरे के गुणों व खूबियों की परख बखूबी करते हैं और उनकी सराहना करने से नहीं चूकते। मेरी तो सबसे अच्छी श्रोता अथवा दर्शक मेरी पत्नी है। मैंने चाहे जैसे भी कपड़ों का चयन किया हो, किसी पार्टी में कोई मीठी-सी चुटकी ली हो या कोई मजेदार जोक सुनाया हो उसकी नजरों से कुछ भी तो नहीं चूकता।

यह कहना है एक पति का तो उनकी पत्नी भी तुरंत बोल पड़ी, मैं घर में जैसा भी खाना बनाती हूँ, वे चाव से खाते हैं व तारीफ करते हैं। फिर मैं भी अपनी चाहत और सराहना को शब्द देने से नहीं चूकती। एक बात बताऊँ, प्यार पाना संसार की बड़ी चीज तो है, पर दूसरे नंबर की! उससे बड़ी बात है किसी को प्यार करना।

दुराव-छुपाव नहीं
सुखी दंपति एक-दूसरे के साझीदार होते हैं। एक-दूसरे से वे कुछ भी नहीं छिपाते। वे भावों, विचारों, आशाओं और आकांक्षाओं के भी उतने ही भागीदार होते हैं जितना हानि, क्रोध, तड़प तथा लज्जाजनक एवं दर्दभरी यादों और अनुभूतियों के। हाँ, ऐसा भी होता है कि कभी-कभी पति-पत्नी में से कोई एक अपने अंतरंग विचारों और गूढ़ अनुभूतियों की अभिव्यक्ति नहीं कर पाता, पर कम बोल पाने वाला व्यक्ति भी अपने जीवनसाथी की परेशानी किसी और की अपेक्षा ज्यादा अच्छे से समझता है।

बवाल न मचाए आपकी जुबान
अरुण बंछोर
बोलने से पहले न तौलने की आदत कई बार बोलने वाले को काफी हास्यास्पद स्थिति में डाल देती है, तो कई बार बेवजह का बवाल भी पैदा कर देती है। इसीलिए बोलने से पहले सोचने का अक्सर सुझाव दिया जाता है। कई बार बोलने वाले का मंतव्य बड़ा सीधा होता है, लेकिन उसका असर उल्टा पड़ जाता है।

जैसा मेरी चचेरी बहन दिव्या के साथ हुआ। दिव्या की सास की मृत्यु हो गई सो तेरहवीं का कार्यक्रम था। काफी लोग आए हुए थे। सभी दुःखी-गमगीन बैठे हुए थे। अंत में कुछ इधर-उधर की बातें हुईं और सब उठकर जाने लगे तो एकाएक दिव्या बोली- 'इस जगह को अच्छे से देख लीजिएगा जिससे फिर कभी दोबारा आने में परेशानी न आए। काफी बड़ा हॉल है। सोच रही हूँ अपनी बेटी की शादी में लेडीज संगीत का कार्यक्रम इसी हॉल में कर दूँ अच्छा रहेगा।'

दिव्या का ऐसे माहौल में यह सब कहना सबको ही चौंका गया। खुद दिव्या को भी कहने के बाद अहसास हुआ कि वह गलत कह गई। शायद इस समय यह सब नहीं कहना चाहिए था, पर अब क्या किया जा सकता था? दिव्या की तरह ही कई लोग हैं, जो बिना सोचे-समझे कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं। उनके दिल में कुछ गलत न होते हुए भी अन्य लोग उनके प्रति गलत धारणा बना लेते हैं और उनकी छवि गड़बड़ा जाती है। मेरी सहेली स्मिता की भी यही आदत है कि जो भी मन में आता है बिना देखे-भाले, जाने-समझे कह देती है।

एक बार ऐसे ही वह अपनी सास से बोली, 'मम्मी आप हीरे का बढ़िया-सा सेट इस दिवाली ले ही लो, आपके साथ-साथ मेरा भी फायदा हो जाएगा। आपके लिए तो पैसे खर्च करने से राहुल मना नहीं करेंगे, जो भी आप पसंद करेंगी दिला ही देंगे। थोड़े दिन आप पहनना फिर आपके बाद तो मुझे पहनना है ही!' बस, यही बात को उनको इतनी चुभ गई कि आज तक उनके मन में स्मिता को लेकर एक खराश बनी हुई है।

कई बार हमारे द्वारा बिना सूझे-बूझे आगे-पीछे जाने बिना ऐसा बोल दिया जाता है जिससे स्वयं की स्थिति खराब होने से कम पढ़े-लिखे, कम अक्ल और बेवकूफ होने का लेबल तो लगता ही है, साथ ही जरा-सी गलत बात संबंधों में खटास पैदा कर देती है। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि आप बोलें ही नहीं। बोलें लेकिन कब, कहाँ, कैसे और क्या बोलना है इस पर ध्यान दें।

और हाँ, यदि कभी आपके साथ भी ऐसा हो जाए कि दूसरे आपकी कही बातों को गलत अंदाज में सोचें तो गलतफहमी से बचने के लिए जल्दी ही सामने वाले से स्पष्ट कर दें कि इसके पीछे ऐसा कोई मतलब नहीं था, न ही किसी तरह का कोई सार या तात्पर्य है जिससे किसी के दिल को ठेस पहुँचे या स्वयं मुझे ही भावनाहीन माना जाए, यकीन मानिए! यह सोचना कि मैंने तो ऐसा कुछ नहीं कह दिया कि दूसरे को बुरा लग जाए और फिर अहंकारवश अथवा ईगो के वशीभूत हो नजरें फेरकर चल देने से बहुत अच्छा यही रहेगा कि आप अपनी सफाई में जरूर कुछ कहें। इससे जहाँ एक ओर रिश्तों में मिठास बनी रहेगी वहीं दूसरी ओर आपकी साफगोई व स्पष्टवादिता भी औरों की नजरों में आपको प्रशंसा का पात्र बना देगी।

दो अक्षर और जादू सा असर
अरुण बंछोर
सॉरी वास्तव में बहुत ही प्यारा शब्द है। हर रिश्ते में कभी न कभी मतभेद हो ही जाते हैं। बेहतर यह है कि रिश्तों में अहंकार हावी न होने दें। विवादों या लड़ाई-झगड़ से दूर रहने का एक आसान उपाय है अहंकार छोड़ देना और सॉरी बोलना सीख लेना। हालांकि सॉरी बोलना भी एक कला है जो हर किसी को नहीं आती। यह भी एक हुनर की तरह ही है जिसे आप जितना जल्दी हो सके, सीख लें। आपके दोस्तों, पति-पत्नी, बॉस, माता-पिता आदि से अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है।

अपनी ओर से विवादों को बढ़ने का मौका कभी नहीं देना चाहिए। रिश्ते में नाराजगी आने के बाद जीवन नरक की तरह लगने लगता है। कई बार हालात इस तरह के बन जाते हैं कि हम समझ नहीं पाते और संबंधों में कटुता बढ़ती चली जाती है लेकिन सॉरी बोलने से इसका समाधान किया जा सकता है।

लेकिन हमें पता ही नहीं होता कि सॉरी बोलें तो कैसे? सॉरी बोलने का सही तरीका आपके जीवन में आने वाली अनेक कठिनाइयों को दूर कर सकता है जिससे काफी हद तक रिश्तों में आई कड़वाहट कम हो सकती है। हम सॉरी बोलने से केवल इसलिए कतराते हैं कि कहीं हम गलत साबित न हो जाएं। लेकिन ऐसा नहीं है। जब हम सॉरी बोलते हैं तो वास्तव में हम महानता की और बढ़ते हैं।

हमें सॉरी इस तरह से कहनी चाहिए जिससे हमारे जीवनसाथी, दोस्त या रिश्तेदार को ऐसा लगे कि हम अपने किए पर वास्तव में शर्मिंदा हैं और हमें अपनी गलती का अहसास हो गया है। हम कई बार सॉरी बोलने में काफी असहजता महसूस करते हैं। लेकिन सॉरी बोलने से आत्मा तो पवित्र होती ही है, साथ ही मन की पीड़ा भी दूर हो जाती है।

आजकल के युवाओं में खासतौर से यह देखने को मिल रहा है कि वह अपनी गलती के लिए झट से सॉरी बोल देते हैं। जिससे उनके जीवन में अनेक खास पल पैदा हो जाते हैं। सॉरी बोलने के साथ आप अपने साथी या दोस्त को फूल या चॉकलेट देकर खुश कर सकते हैं।

देखने में आया है कि दोस्ती करने या विवादों का निपटारा करने के लिए कॉफी हाउस या रेस्तरां युवाओं की पहली पंसद बन गए हैं। अगर आपके लिए भी संबंधों से बढ़कर कुछ नहीं है तो सॉरी कहने में बिल्कुल भी देर न करें, क्योंकि रिश्तों से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इंसान संबंधों को चलाने वाला प्राणी है।

जब संबंध ही न रहेंगे तो वह भी जानवर की ही जिंदगी जिएगा। इसलिए गलती किसी ने भी की हो, वजह चाहे जो भी हो, बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। यह शुरुआत करने के लिए सॉरी अपने आप में किसी जादू से कम नहीं है।

आलेख

तुम कभी हार न मानना
सुशीला परगनिहा
रोज हम समाचार पत्र पढ़ते हैं और वही-वही घटनाएँ मन को अस्वस्थ कर जाती हैं। 'ससुराल वालों के अत्याचारों से तंग आकर बहू ने आत्महत्या की।' ऐसी कई घटनाएँ देश में रोज होती रहती हैं। फिर भी जब-जब ऐसी घटनाएँ सुनते-पढ़ते हैं, कई सवाल मन में तूफान मचाने लगते हैं?

क्या जिन महिलाओं ने आत्महत्या नहीं की, ससुरालवालों ने उन्हें कोई तकलीफ नहीं दी? क्या उनका जीवन कहानी की तरह सुंदर था। और वे खुशी-खुशी अपना जीवन जीने लगे। पुराना जमाना तो छोड़िए आज भी हमारे देश में पति और ससुरालवालों की ओर से बहू को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है। एक हद तक इसे सहा या नजरअंदाज भी किया जा सकता है, उसके बाद क्या?

आज लड़कियाँ पढ़ी-लिखी हैं। आत्मनिर्भर हैं, वे अपनी लड़ाई भी लड़ सकती हैं। अब जरूरी है कि वे दूसरों का भी सहारा बनें। माता-पिता का, उस सहेली का जो अपना जीवन समाप्त करने चली हो, या जिसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। उसमें लड़ने का आत्मविश्वास जगाएँ। हमें जब आवश्यकता थी, तब किसी सहेली, भाभी, मौसी, काकी ने हमारा साथ दिया था। आज उसे समाज को लौटाना होगा।

मायके की सर्वगुण संपन्न और सुशील लड़की, ससुराल आकर एकदम 'फेल' घोषित कर दी जाती है। उसको अचानक इतनी रोक-टोक में बाँध दिया जाता है मानो वह सुधारगृह में आ गई हो।

अब वो जमाने गए, जब लड़की का किसी कारणवश फिर से मायके में आकर रहना गलत माना जाता था। जहाँ डोली गई वहीं से अर्थी उठेगी...आदि ये वाक्य लड़की को सिखाए जाते थे। आज के माता-पिता को स्थितियों को देखते हुए अपनी बेटी के लिए घर के दरवाजे हमेशा खुले रखने चाहिए।
NDपति द्वारा पत्नी से किया हुआ गलत व्यवहार, फिर वो शारीरिक हो या मानसिक, यह घटना 'पर्सनल' नहीं है। अर्थात दोनों तक सीमित नहीं है। वह लड़की जिसके साथ अन्याय हो रहा है वह समाज का एक घटक है। उसके साथ होने वाला व्यवहार भी सामाजिक और सार्वजनिक प्रश्न है। लड़की शुरू में उसके साथ हो रहे व्यवहार को छिपाती है। पानी सिर के ऊपर जाने के बाद धीरे-धीरे माता-पिता को बताती है।

अक्सर माता-पिता भी घटनाओं को छिपाते हैं। बेटी की बदनामी से डरते हैं। इससे अत्याचार और बढ़ते जाते हैं। अतः आवश्यक है कि लड़कियाँ इस प्रकार की घटनाओं को छिपाएँ नहीं। कोई गलत कदम भी न उठाएँ। याद रखें कि हम आत्महत्या करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। कुछ अच्छा काम करके दुनिया से जाएँगे। इस जिद के साथ जीवन जिएँ। यह जीवन आपको ईश्वर की देन है इसका सदुपयोग करें।

इसके लिए सर्वप्रथम लड़कियों का शिक्षित होना आवश्यक है। दूसरा, नौकरी या व्यवसाय अवश्य करें। अपनी रुचि के अनुसार सामाजिक या सार्वजनिक काम के लिए समय अवश्य निकालें जिससे आपके अत्याचारों को जुबां मिलेगी। साथ ही अपनी रुचि का काम करने से दुगुनी शक्ति भी मिलेगी। मुझे किसी का सहारा मिले इसके साथ ही मैं किसी का सहारा बनूँ, यह लक्ष्य सामने रखें। यही जीवन है यही सच्चा आनंद है।

हमारी पोजीशन

एक कवि सम्मेलन
अरुण बंछोर
एक कवि सम्मेलन में ऐन मौके पर कवि कम पड़ जाने की पोजीशन में हमारी पोजीशन को थोड़ा उठाया गया यानी कि हमें आदर से नहीं, बल्कि मजबूरी में एक कवि सम्मेलन में बुलवाया गया। हमने अपनी धर्मपत्नी को यह बताया और जाने के लिए जैसे ही अपना थैला उठाया कि हमारी धर्मपत्नी ने भी अपने पत्नी धर्म का निर्वाह कर दिया और जाते-जाते हमें अपने सुरीले सुरों से आगाह कर दिया, 'आलू, प्याज, टमाटर सब हो गए हैं खत्म, आओगे तो आते-आते ले आना प्रियतम।' हमको उनको यह इशारे खूब समझ में आते थे, जब भी कहीं जाते थे हम यही कुछ तो लाते थे। किसी भी कवि सम्मेलन में जब भी हम अपनी कविता सुनाते थे, श्रोताओं द्वारा दिल खोल कर हम पर यही तो फेंके जाते थे। अच्छे-अच्छे छाँट-छाँटकर उनमें से घर ले आते थे। घोर महँगाई के इस दौर में ऐसे ही काम चलाते थे।

नियत समय से पहले ही हम जा पहुँचे सम्मेलन में, जैसे कोई गाँव की गौरी जा पहुँची हो मेलन में। पर जो देखा हाल वहाँ का दिल को पहुँची ठेस थी, जरा, जो थे श्रोता कभी उन्होंने आज कवि का, भेस था धरा। लगता था सबने एक दूजे से बदला लेने की ठानी थी, श्रोताओं से कवि बनने की लगती यही कहानी थी। आज कहाँ कोई किसी की बात जरा भी सुनता है जिसको देखो अपनी धुन में अपनी ही धुन धुनता है। हम भी सिर को धुनते-धुनते अपनी धुन में बैठ गए, देखें क्या होता है आगे अब बैठ गए तो बैठ गए। श्रोता कम और कवि थे ज्यादा गजब नजारा आज हुआ, मंच भरा और कुर्सियाँ खाली अजब सम्मेलन आज हुआ।

कवियों की भी लिस्ट में अपना नाम आखिरी लिखा हुआ था, कोई नहीं जब सुनने वाला तो ये भी चलो अच्छा हुआ था। एक-एक करके सभी कवि अपनी कविता पढ़ते जाते थे और एक-एक करके श्रोता अपनी कुर्सी से उठते जाते थे। उनको उठते देख हमारा दिल ही बैठा जा रहा था, कैसे ले जाएँगे कुछ रह रहकर यही ख्‍याल आ रहा था। न रहेगा बाँस तो कोई बाँसुरी क्या बजाएगा भला और श्रोता नहीं हुए तो कोई सब्जी क्या बरसाएगा भला।

मुख्‍य अतिथि बैठे-बैठे फोन पर बातें कर रहे थे और उनके चमके उनको घेरे घोर खुशामद कर रहे थे। देख के उनको अपना कलेजा यूँ मुँह को आता था, मैयत पर आने की जैसे कोई रस्म निभाता था। न कवियों से लेना-देना था उनको और न उनकी कविताओं से, उनको तो मतलब था बस अपने ही चहेताओं से। कैसी भी कोई मंच पर आकर अपनी कविता सुनाता था, उनके मुँह से तो बस हर दम वाह वाह निकल जाता था। किसने किसी की रचना पढ़ दी, किसने फिर दोहरा दी, सुनने किसने थी बस मौका मिलते ही ताली बजा दी। हम तक तो कविता कहने का मौका ही न आया था कि उससे पहले ही मुख्‍य अतिथि जी का कोई ऐसा अर्जेंट फोन आया था।

जाना था जरूरी या कि हमसे पीछा छुड़वाया था, मंच संचालक को कह मुख्‍य अतिथि जी ने खुद को बुलवाया था। मंच पर आकर के उन्होंने पहले तो कवियों के गुणगान किए और कविताओं से कितना लगाव है उनका, कह अपने सारे गुण बखान किए। जाते-जाते सभी जनों को उन्होंने प्रणाम किया था और दो-दो सौ रुपए प्रत्येक कवि को इनाम का ऐलान किया था। सुन कर के इनाम का हमारा किलो खून बढ़ा था, सब्जी भाजी ले जाने का सारा फिक्र हटा था। कुर्सियाँ खाली पड़ी हुई थीं और खाली हम रह गए थे।

मुख्‍य अतिथि, चमचे, श्रोता और कवि सब चले गए थे। फिर भी हमने कविता कहकर अपना ईमान दिखाया, उधर टैंट वालों ने भी जल्दी से अपना सामान उठाया। रुपए लेकर हाथ में संचालक महोदय दरवाजे पर खड़े हुए थे। हम भी झटपट कविता कह कर उनके समक्ष खड़े हुए थे। रुपए लेकर जेब में डाले, कंधे पे फिर टाँग लिया थैला और सब्जी मंडी से शॉपिंग कर पत्नी से मिलने चल दिया छैला।

सोमवार, 26 अप्रैल 2010

क्रिकेट

टेस्ट सीरीज [भारत बनाम बांग्लादेश]

17 से 21 जनवरी [सुबह 9 बजे] पहला टेस्ट(जौहर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव)
24 से 28 जनवरी [सुबह 9 बजे] दूसरा टेस्ट(शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका)
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा

6 से 10 फरवरी [सुबह 9.30 बजे] पहला टेस्ट(विदर्भ क्रिकेट स्‍टेडियम, नागपुर )
14 से 18 फरवरी [सुबह 9.30 बजे] दूसरा टेस्ट(ईडन गार्डंस, कोलकाता)
21 फरवरी [दोपहर 2.30 बजे] पहला वनडे (सवाई मानसिंह स्‍टेडियम, जयपुर )
24 फरवरी [सुबह 9.00 बजे] दूसरा वनडे (कैप्‍टन रुप सिंह स्‍टेडियम, ग्‍वालियर )
27 फरवरी [दोपहर 2.30 बजे] तीसरा वनडे (सरदार पटेल स्‍टेडियम, मोटेरा अहमदाबाद )

आईसीसी एक दिवसीय रैंकिंग
स्थान टीम रेटिंग
1 ऑस्ट्रेलिया 134
2 भारत 121
3 द.अफ्रीका 119
4 न्यूजीलैंड 113
5 इंग्लैंड 109
6 श्रीलंका 108
7 पाकिस्तान 104
9 बांग्लादेश 53
9 वे.इंडीज 53
10 जि6बा4वे 26
11 आयरलैंड 25
12 केन्या 0

आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग
स्थान खिलाडी टीम रेटिंग
1 महेंद्र सिंह धौनी भारत 822
2 माइक हसी ऑस्ट्रेलिया 809
3 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 749
4 रिकी पोंटिंग आस्ट्रेलिया 739
5 ग्रीम स्मिथ द.अफ्रीका 729
6 सचिन तेंदुलकर भारत 723
7 शिवनारायण चंद्रपाल वेस्टइंडीज 714
7 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 714
9 वीरेंद्र सहवाग भारत 702
10 कुमार संगकारा श्रीलंका 701

आईसीसी एक दिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग
स्थान खिलाडी टीम रेटिंग
1 डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड 761
2 आर डब्ल्यू प्राइस जिंबाब्वे 701
3 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 700
4 नुवान कुलशेखरा श्रीलंका 682
5 काइल्स मिल्स न्यूजीलैंड 675
6 हरभजन सिंह भारत 655
7 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 646
8 शेन बांड न्यूजीलैंड 642
9 जैकब ओरम न्यूजीलैंड 641
10 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 639

30 सितंबर 2010 तक लागू ग्रेडेशन
अनुबंध 'ए' ग्रेड (60 लाख रुपये) 'बी' ग्रेड (40 लाख रुपये) 'सी' ग्रेड (25 लाख रुपये) 'डी' ग्रेड (15 लाख रुपये)
राहुल द्रविड़ सचिन तेदुलकर वीवीएस लक्ष्मण हरभजन सिंह महेन्द्र सिंह धोनी युवराज सिंह जहीर खान गौतम गंभीर वीरेंद्र सहवाग मुनफ पटेल सुरेश रैना रोहित शर्मा ईशांत शर्मा प्रवीण कुमार रुद्र प्रताप सिंह आशीष नेहरा यूसुफ पठान वसीम जाफर एस. बद्रीनाथ दिनेश कार्तिक प्रज्ञान ओझा अमित मिश्रा एस श्रीसंथ इरफान पठान पीयूष चावला रविंद्र जडेजा राबिन उथप्पा पार्थिव पटेल चेतेश्वर पुजारा मुहम्मद कैफ विराट कोहली अशोक डिंडा रिद्धिमान साहा मुरली विजय आर. अश्विन शिखर धवन सुदीप त्यागी धवल कुलकर्णी अभिषेक नायर अजिंक्य रहाणे मनोज तिवारी
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2009-10 सत्र के लिए सभी खिलाडि़यों का करार बरकरार रखा है। इसके तहत बीसीसीआई ने बुधवार को 41 खिलाडि़यों को अनुबंध में शामिल किया। पहले इंडियन प्रीमियर लीग और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी करने वाले आशीष नेहरा को बोर्ड ने इसका इनाम दिया है। बीसीसीआई ने नेहरा को ग्रेड बी का 40 लाख रुपये का वार्षिक अनुबंध दिया है। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद टीम में बेहतरीन वापसी करने वाले दिल्ली के तेज गेंदबाज नेहरा पिछले साल अनुबंधित खिलाडि़यों की सूची में शामिल नहीं थे। बीसीसीआई ने हालांकि उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी जब खराब फार्म से जूझ रहे आलराउंडर इरफान पठान को गलती से 2009-10 सत्र के लिए अनुबंधित खिलाडि़यों की सूची से बाहर कर दिया गया। एक घंटे के अंदर बोर्ड सचिव एन. श्रीनिवासन ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि इरफान का नाम मीडिया को भेजी सूची से गलती से रिटेनरशिप सूची में शामिल होने से छूट गया। उन्होंने कहा कि वह इस सूची का हिस्सा है और ग्रेड सी में शामिल है। इरफान पहले ग्रेड बी का हिस्सा थे। इरफान का नाम शामिल होने के बाद अनुबंधित खिलाडि़यों की संख्या 41 हो गई है।
इरफान के भाई यूसुफ को एक अक्टूबर 2009 से 30 सितंबर 2010 तक दिए अनुबंध के लिए ग्रेड सी में बरकरार रखा गया है। बीसीसीआई ने जिन 41 खिलाडि़यों के लिए बुधवार को अनुबंध घोषित किए उनमें उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को फायदा हुआ है और उन्हें ग्रेड सी (25 लाख) की जगह अब ग्रेड बी में रखा गया है। बोर्ड ने ग्रेड ए में उन्हीं नौ खिलाडि़यों को बरकरार रखा है जिन्हें पिछले साल अनुबंध दिया गया था। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरे करने वाले चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, जहीर खान और हरभजन सिंह के साथ ग्रेड ए अनुबंध दिया गया है। केवल कुछ एकदिवसीय मैच खेलने के बाद 2008-09 के लिए ग्रेड बी हासिल करने वाले तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को ग्रेड सी में खिसका दिया गया है।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा कि बोर्ड की ग्रेड समिति ने हाल में बैठक कर अनुबंधों को अंतिम रूप दिया है। तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी फायदा हुआ है और उन्हें ग्रेड डी की जगह सी में रखा गया है जबकि लेग स्पिनर पीयूष चावला को ग्रेड सी से डी में कर दिया गया है। ग्रेड डी में 17 खिलाडि़यों को शामिल किया गया है जिसमें मुंबई का तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी, आलराउंडर अभिषेक नायर और बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे तथा बंगाल का बल्लेबाज मनोज तिवारी चार नए नाम हैं।
पुराना ग्रेड
1 अक्टूबर 2008 से 30 सितंबर 2009 तक लागू ग्रेडेशन अनुबंध
"'ए' ग्रेड (60 लाख रुपये)
राहुल द्रविड़
सचिन तेदुलकर
वीवीएस लक्ष्मण
हरभजन सिंह
महेन्द्र सिंह धोनी
युवराज सिंह
जहीर खान
गौतम गंभीर
वीरेंद्र सहवाग
"'बी' ग्रेड (40 लाख रुपये)
मुनफ पटेल
सुरेश रैना
रोहित शर्मा
ईशांत शर्मा
एस बद्रीनाथ
रुद्र प्रताप सिंह
इरफान पठान
"'सी' ग्रेड (25 लाख रुपये)
यूसुफ पठान
वसीम जाफर
पीयूष चावला
प्रवीण कुमार
प्रज्ञान ओझा
अमित मिश्रा
एस श्रीसंथ
"'डी' ग्रेड (15 लाख रुपये)
मोहम्मद कैफ
रोबिन उथप्पा
पार्थिव पटेल
चेतेश्वर पुजारा
मनप्रीत गोनी
विराट कोहली
अशोक डिंडा
वृद्धिमान साहा
चैतन्य नंदा
मुरली विजय
आर अश्विन
शिखर धवन
सुदीप त्यागी
दिनेश कार्तिक
1 अक्टूबर 2007 से 30 सितंबर 2008 तक लागू
ए ग्रेड (50 लाख रुपये)
राहुल द्रविड़
सचिन तेंदुलकर
सौरव गांगुली
अनिल कुंबले
युवराज सिंह
महेंद्र सिंह धौनी
बी ग्रेड (35 लाख रुपये)
वीवीएस लक्ष्मण
वीरेंद्र सहवाग
हरभजन सिंह
एस श्रीसंथ
वसीम जाफर
गौतम गंभीर
रुद्र प्रताप सिंह
दिनेश कार्तिक
सी ग्रेड (25 लाख रुपये)
इरफान पठान
रमेश पोवार
पीयूष चावला
रोबिन उथप्पा
मुनफ पटेल
अजीत अगरकर
सुरेश रैना
'डी' ग्रेड (15 लाख रुपये)
मोहम्मद कैफ
रणदेब बोस
चेतेश्वर पुजारा
यूसुफ पठान
एस बद्रीनाथ
आकाश चोपड़ा
रोहित शर्मा
जोगिंदर शर्मा
मनोज तिवारी
ईशांत शर्मा

लतीफ़े

संता-बंता की खूब पिटाई हुई। दोनों किसी के जन्मदिन पार्टी में मुफ्त का खाना खाते हुए पकड़े गये थे, कहने लगे- हम लड़की वालों की तरफ से हैं..

अध्यापिका (चिंटू से)- तुम में कुछ कमियां है।
चिंटू अगले दिन कोट पैंट पहनकर आता है।
अध्यापिका- ये क्या है?
चिंटू- रेमण्ड, द कम्पलीट मैन..


पति (पत्नी से)- डार्लिग! यह सच है न कि एक बार देखा हुआ चेहरा तुम कभी नहीं भूलतीं?
पत्नी (पति से)- हां बिलकुल, मैं कभी नहीं भूलती, मगर यह तुम पूछ क्यों रहे हो?
पति- वो दरअसल क्या है कि तुम्हारे ड्रेसिंग टेबल का महंगा आईना अभी-अभी मुझसे टूट गया है और नए आईने का जुगाड़ होने तक तुम्हें अपनी याद्दाश्त से कम चलाना पडे़गा।


एक पठान बिना छीले केला खा रहा था, किसी ने उसे कहा- इसे छील तो लो।
पठान - छीलने की क्या जरुरत है हमें मालूम है इसमें केला है।


डॉक्टर (मरीज से)- कमजोरी है फल खाया करो छिलके सहित।
एक घंटे बाद..
मरीज- डॉक्टर साहब मेरा पेट दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- क्या खाया था?
मरीज- नारियल छिलके सहित।

साहित्यिक कृतियां

खुशी
उसकी हालत बहुत गंभीर थी। सीने में बहुत तेज दर्द था। आई.सी.यू. में भर्ती हुये उसे पांच दिन हो गये, किन्तु हालत में कोई सुधार नहीं आया। पत्नी, भाई, बहन, बेटा सहित पूरा परिवार गुमसुम था। छठे दिन उसकी हालत और बिगडने लगी। उस समय उसकी पत्नी वहां नहीं थी। कुछ देर बाद जब वह अस्पताल आई तो उसके चेहरे पर एक मुस्कान थी। गेट पर अपने बेटे को देखकर वह हंसी, बेटा राहुल, आज मैं बहुत खुश हूं। बेटे ने खुशी का कारण पूछा तो उसने बताया- अपने पडोसी बिरजू का लडका इस बार भी पी.सी.एस. के साक्षात्कार में फेल हो गया।

चिडि़यां
वे जंगल में चिडियां मारने निकले थे। आसमान तकते-तकते उनकी आंखें थक गई मगर शिकार के लायक चिडिया कहीं दिख नहीं रही थी। उन्होंने अपनी बंदूकें नीची कर लीं। वे भूखे-प्यासे भी थे। एक ने कहा, यार, जरा देखो, आस-पास कुछ खाने-पीने को मिलेगा? दूसरा तलाश में निकल पडा। वहीं से चिल्लाया, बॉस, मिल गई! पहले ने पूछा, क्या? दूसरे ने हर्षोल्लास में कहा, चिडिया!!

रविवार, 25 अप्रैल 2010

एक खास दिन

इजहार-ए-इश्क का बढ़ता क्रेज
एक खास दिन, खास धड़कन के लिए। मोहब्बत में गिरफ्तार युवा दिलों के लिए यह खास दिन उन्हें बेसब्र बना देता है। वे इस दिन इश्क का इजहार करने के लिए तमाम खूबसूरत कोशिशें करते हैं क्योंकि वे मानते हैं कि इस दिन प्रपोज कर देने से हाँ के चांसेस ज्यादा होते हैं और रिजेक्ट होने के बहुत कम। युवा मानते हैं कि इस खास दिन पर इश्क का इजहार कर देने से एक नई और रोमांचक लव लाइफ की शुरुआत होती है। और बाजार में भी इस दिन के लिए खास गिफ्ट्स सज जाते हैं जो उनके दिलों की बात नाजुकता से कह देते हैं।

वेलेंटाइन डे नजदीक आते ही युवा दिलों में खलबली-सी मच जाती है। उनके लिए इस रोमांटिक दिन को सेलिब्रेट करने के साथ प्यार का इजहार करना भी खास मायने रखता है। प्यार करने वाले इस दिन जमाने की बंदिशों को तोड़ अपनों से मिलेंगे और प्यार का इजहार करेंगे। सभी ने इस दिन के लिए अलग-अलग प्लानिंग कर रखी है। कोई पार्क में जाकर दिन बिताएँगे तो कोई होटल में एक साथ लंच करेंगे।

युवाओं को पूरे सालभर प्यार के त्योहार का दिन वेलेंटाइन डे का इंतजार रहता है। अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करने के लिए वे पहले से तैयारी करके रखते हैं। इसलिए तमाम विरोधों के बावजूद आज भी इस खास दिन पर एक-दूसरे को शुभकामना देने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 14 फरवरी आते ही तमाम ब्रांड्स प्रेम की इस भावना को भुनाने में पुरजोर कोशिशों में जुट जाते हैं। युवा भी गिफ्ट्स ,चॉकलेट्स, सॉफ्ट टॉयज आदि से प्यार के इजहार के दिन को एक यादगार पल बनाने की कोशिश करते हैं।

हाँ में जवाब मिलता है इस दिन
स्वरित सिन्हा कहते हैं कि अक्सर हमें प्यार के इजहार के लिए शब्द नहीं मिल पाते और आम दिन में हम प्यार का इजहार नहीं कर पाते है, लेकिन वेलेंटाइन डे पर वेलेंटाइन को प्रपोज करने पर हाँ में जवाब मिलने का चांस ज्यादा रहता है। इस दिन वे लड़के भी लड़कियों को फेस-टू-फेस प्रपोज कर सकते हैं जो किसी और दिन प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। इस दिन हर तरफ रहने वाले प्यार के माहौल के बीच किसी को प्रपोज करने से बहुत फर्क पड़ता है। इसलिए यह दिन खास हो जाता है। ङ"ख११ऋ

365 दिन हैं वेलेंटाइन डे

सुनील सावले कहते हैं कि यदि हम किसी लड़की की पसंदीदा बात और व्यवहार को सही तरीके से समझ सकते हैं तो हमें प्यार का इजहार करने के लिए वेलेंटाइन डे का इंतजार नहीं होगा। इस दिन प्यार का इजहार करने का इतना ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता है। यदि हम अपने वेलेंटाइन से सही मायने में प्यार करते हैं तो 365 दिन ही वेलेंटाइन डे की तरह हो सकते हैं। प्रपोज करने पर हाँ या ना में जवाब मिलना लड़की पर निर्भर करता है न कि वेलेंटाइन डे पर।
दिल की बात कहते गिफ्ट्स
विशाल अढलोक कहते हैं कि वेलेंटाइन डे प्यार का प्रतीक त्योहार है और प्यार का यह दिन हर युवाओं के लिए खास मायने रखता है। इस दिन प्यार का इजहार करने में दिक्कतें तो आती हैं, लेकिन गिफ्ट हमारा यह काम आसान कर देते हैं। वहीं वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने की खास वजह यह है कि वेलेंटाइन को अपनी दिल की बात कहने पर उनकी ओर से जवाब हाँ होता है। इसलिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं लड़कियाँ इस दिन ना की जगह हाँ में जवाब देना काफी पसंद करती हैं।

रिजेक्ट करने के चांस कम

सुरभि वर्मा (बदला हुआ नाम) कहती हैं कि प्यार का इजहार करने की हिम्मत न जुटा पाने वाले युवाओं की मदद वेलेंटाइन डे बखूबी करता है। हमसे प्यार का इजहार करने वाले वेलेंटाइन को रिजेक्ट करने के चांस कम ही होते हैं। यही वजह है कि वेलेंटाइन डे पर इजहार करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है, क्योंकि इस दिन इजहार करने पर नए रिश्ते बेहतर बनते हैं। लड़कों के साथ लड़कियों की भी यह ख्वाहिश रहती है कि कोई वेलेंटाइन उन्हें इस दिन प्रपोज करे।

किसी दिन का मोहताज नहीं प्यार

साक्षी यादव (बदला हुआ नाम) कहती हैं कि लड़कियों में इस दिन प्यार का इजहार करने वाले वेलेंटाइन को हाँ करने केचांस ज्यादा जरूर होते हैं लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए कोई दिन ज्यादा मायने नहीं रखता। इस दिन लड़का यदि किसी लड़की से प्यार का इजहार करता है तो यह जरूरी नहीं कि हमसे वाकई ही प्रेम करता हो। इसलिए कुछ प्रपोज को रिजेक्ट करने का चांस भी ज्यादा होता है। यदि कोई हमसे वाकई प्यार करता है तो वह हमें 14 फरवरी हो या फिर 14 दिसंबर कभी भी अपने प्यार का इजहार कर देगा।

लव लाइफ की नई शुरुआत

सतीश भीलाला कहते हैं कि प्यार करने वालों के लिए हर दिन कुछ खास होता है, लेकिन वेलेंटाइन डे की बात ही कुछ और है। नया साल आते ही युवाओं को इंतजार होता है इस प्रेम दिवस का। हर युवा चाहता है कि इस दिन प्यार का इजहार करने से लव लाइफ की बेहतर शुरुआत होती है। प्यार के इजहार का यह दिन खास हो तो किसी प्रश्न की गुंजाइश ही नहीं होती। युवाओं ने वेलेंटाइन डे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, शायद तब कहीं जाकर इस दिन को सही मायनों में अपने वेलेंटाइन के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।