शुक्रवार, 18 जून 2010

रोचक खबरे

बंदर को भी टीवी देखने में आता है मजा!
जापान के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जैविक विकास में इंसान के पुरखे कहे जाने वाले बंदर को भी टीवी देखने में मजा आता है।

> यूनिवर्सिटीज प्राइमेट रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने बंदर के टीवी देखने को लेकर प्रयोग किया। उन्होंने पाया कि तीन साल के एक नर बंदर को सर्कस के हाथी, जिराफ और बाघ के वीडियो देखने में काफी मजा आया।
> वैज्ञानिकों ने टीवी देखते समय बंदर के दिमाग में हो रहे रक्त संचार का अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने नीयर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी नाम की विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया।
> उन्होंने पाया कि जब बंदर सर्कस के जानवरों को देख रहा था, तो उसके मस्तिष्क का फ्रंटल लोब काफी सक्रिय था। यह सक्रियता टीवी के प्रति बंदर की रुचि को बताती है।
> जब इन्सान का बच्चा अपनी मां को मुस्कराते देखता है, तो उसके दिमाग का भी यही भाग सक्रिय होता है। इसी वजह से बच्चा भी हंसता है। फ्रंटियर्स इन बिहेवियरल न्यूरोसाइंस में छपे इस अध्ययन में मनुष्य और इंसानों के प्रति समानता को बताया गया है।
> यद्यपि इससे पहले भी मनुष्य और इंसानों को लेकर कई अध्ययन किए जा चुके हैं। लेकिन टीवी जैसे रोचक विषय पर किया गया अध्ययन पहली बार प्रकाश में आया है।

कोई टिप्पणी नहीं: