रविवार, 3 अक्तूबर 2010

राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज

जियो, उठो, बढ़ो, जीतो...यारों ये है इंडिया!!!
देश के सबसे बड़े आयोजन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज पारंपरिक ढंग से शंखनाद के साथ हुआ। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि प्रिंस चार्ल्स के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पधारने के बाद पूरा मैदान शंखनाद से गूंज उठा।
देश के सबसे बड़े खेल आयोजन को सफल बनाने दिल्लीवासी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत हुई शंखनाद से। उसके बाद स्कूली बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुती से सबका मनमोह लिया। राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह तस्वीरों में कुछ ऐसा दिखाई दिया-

कोई टिप्पणी नहीं: