शनिवार, 30 अक्तूबर 2010

बलात्‍कार रोकने का हथियार

वैज्ञानिकों ने बनाया बलात्‍कार रोकने का हथियार
दुनिया में बढ़ती बलात्‍कार की घटना को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कंडोम तैयार किया है जिससे महिलाओं के साथ हो रहे बलात्‍कार जैसी घटना पर रोक लगेगी।
डॉ सोन्नेट एहलर्स ने ‘रेप एक्स’ नामक यह कंडोम बनाया है। इस कंडोम में दांत जैसी आकृतियां हैं और यह यौन क्रिया के दौरान पुरुष के जननांग से चिपक जाता है और इसे सर्जरी के द्वारा ही निकाला जा सकता है।
विशेषज्ञ का कहना है कि यह जब तक यह लगा रहेगा तब तक अपराधी घूम भी नहीं सकता है। व्‍यक्ति इसे खुद नहीं हटा सकता है। यह काफी पेनफुल होता है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इससे बलात्कारी को पकड़ने में मदद मिलेगी।