रविवार, 17 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल

मेष
विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें।
वृष
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे।
मिथुन
भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यक्षमता बढ़ेगी। कोई समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी करना आवश्यक है।
कर्क
पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिल सकेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ पूर्ण से मिलने की संभावना है।
सिंह
पिछले दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
कन्या
व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। आवेश पर नियंत्रण रखें।
तुला
शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परोपकार करेंगे। कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। चोरों से सावधान रहें। रुका पैसा मिलेगा।
वृश्चिक
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपत्ति की आकांक्षा पूर्ण होगी। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार एवं निवास स्थान की समस्या रह सकती है।
धनु
जीवनसाथी के सम्मान से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकेगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
मकर
भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम कम आएँगे। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लाभ होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएँ क्रियान्वित होंगी।
मीन
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यर्थ विवादों से दूर रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: